मध्‍यप्रदेश

उपचुनाव में बगावत रोकने के प्रयास

जो रूठा है उसे मना लेंगे… आज बैठक
भोपाल। मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा लगातार रणनीति बना रही है। पार्टी नेताओं की नाराजगी और संभावित बगावत को रोकने के लिए देर रात जहां सभी मंत्रियों को बुलाकर चुनाव पर चर्चा की गई और अपने कार्य में सक्रिय रहने के निर्देश जारी किए, वहीं भाजपा ने एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें चुनावी क्षेत्रों में चल रही पार्टी नेताओं की नाराजगी को रोकने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सभी सांसद और विधायकों के अलावा प्रदेश के सभी बड़े नेता व पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इन सभी नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा व अन्य कार्य सौंपे जाएंगे।
हम गद्दार नहीं खुद्दार… महेन्द्र सिसौदिया
कल सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री महेन्द्र सिसौदिया ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद हमें गद्दार कहा गया। हम गद्दार नहीं खुद्दार हैं। हम जनता के लिए सडक़ों पर उतरे थे। हम तो पहले भी मंत्री थे और अब भी मंत्री हैं।
कांग्रेस में जो बचे वो भी भाजपा में आ जाएंगे : राजपूत
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर मंत्री बने गोविंद राजपूत ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी में बचे ही कितने लोग हैं। जो बचे हैं वे भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

Share:

Next Post

बड़ा सराफा भी कोरोना संक्रमित, 7 और मिले

Sun Sep 6 , 2020
290 पॉजिटिव और 24 घंटे में बढ़े तो 17 नए क्षेत्रों से निकले 20 मरीज इन्दौर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक जैसी है। रोजाना तीन सौ के आसपास नए मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में जो 290 पाजिटिव और निकले, उनमें 17 नए क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां 20 मरीज मिले हैं तो […]