जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

अशरफ नगर में रोजा अफ्तार का एहतेमाम

  • चौथा रोजा 27 मार्च अफ़्तार 6:28 बजे सेहरी कल सुबह 4:37 बजे

जबलपुर। उर्स सैय्यदा फातिमा जहरा सलामुल्लाह अलेह के मुबारक मौके पर हजऱत सूफी सैय्यद गुल अशरफ़ की बाफैजे रूहानी में मुस्लिम बहुल क्षेत्र मंडी मदार टेकरी समीपस्थ अशरफ नगर में विशाल रोजे अफ़्तार का एहतेमाम किया गया। साय मगरिब की अजान बुलंद होते ही हजारों लोगों ने एक साथ अफ़्तार किया। रोजा अफ़्तार के बाद सामूहिक मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज उपरांत दुआ की गई। बाद नमाज तरावीह रात्रि 10 बजे मशहूर कव्वाल हमीद चिश्ती ने सूफी सैय्यद गुल अशरफ कयामगाह में एक से बढ़कर सूफियाना कलाम पेश किए।


अक़ीदत मंदो ने सैय्यदा फातिमा जहरा सलामुल्लाह अलेह के कलाम पर दिल से खूब नजऱाना पेश किया। देर रात्रि कुल शरीफ की फातिहा के साथ उर्स का समापन हुआ। गौसे किछोछा एकेडमी ने उर्स मे आए तमाम अक़ीदत मंदो को शुक्रिया अदा किया। पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया। रोजा अफ्तार में विधायक लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू आदि जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहे।

Share:

Next Post

कानून व्यवस्था और भी होगी सुदृढ़ : टी.के. विद्यार्थी

Mon Mar 27 , 2023
एस.पी. ने लिया चार्ज गांधीग्राम। सिद्धार्थ बहुगुणा के जाने के उपरांत नवांगत पुलिस अधीक्षक टी.के.विद्यार्थी ने आज दोपहर 12 बजे चार्ज ले लिया। इस दौरान अग्निबाण से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक टी.के. विद्यार्थी ने बताया कि शहर की कानून व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने की कोशिश की जाएगी और जिन अपराधों की विवेचना […]