
इंदौर। शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में पानी की टंकी निर्माण को लेकर रहवासियों ने विरोध जताया। क्षेत्र में पानी की समस्या से परेशान रहवासी विधायक गोलू शुक्ला और पार्षद के सामने एकत्रित हुए। रहवासियों की मांग है कि क्षेत्र में स्वीकृत पानी की टंकी का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके।
रहवासियों के अनुसार, नगर निगम द्वारा पानी की टंकी के लिए जिस स्थान को स्वीकृति दी गई थी, वहां आलिया देवी खांडेकर सेवा समिति द्वारा प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। इस कारण पानी की टंकी के निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है।
पानी की समस्या और टंकी निर्माण की मांग को लेकर शिवाजी नगर के रहवासियों ने विक्रांत चौराहे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। रहवासियों ने विधायक गोलू शुक्ला और पार्षद के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की कि पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए और क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved