बड़ी खबर

एकनाथ शिंदे का बड़ा बायन, कहा- एक ‘‘राष्ट्रीय दल’’ हमारे फैसले के साथ, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) की महा विकास आघाड़ी (MVA) गठबंधन सरकार का सियासी संकट (Political Crisis) गहराता जा रहा है। इस बीच शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बहुत बड़ा बयान देते हुए एक अहम इशारा किया है। शिंदे ने कहा कि एक ‘‘राष्ट्रीय दल’’ ने उनकी बगावत को ऐतिहासिक फैसला बताया है। साथ ही उस दल ने हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया है। मुंबई में शिंदे के कार्यालय की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें वह गुवाहाटी के एक होटल में शिवसेना के बागी विधायकों को संबोधित कर रहे हैं।


किस राष्ट्रीय दल की ओर शिंदे का इशारा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक अपनी ओर से सर्वसम्मति से समूह के नेता के तौर पर शिंदे को आगे के फैसले लेने के लिए अधिकृत कर रहे हैं। वीडियो में शिंदे कह रहे हैं, ‘‘हमारी चिंताएं और खुशियां एक समान हैं। हम एकजुट हैं और जीत हमारी होगी। एक राष्ट्रीय दल है, एक महाशक्ति, आप जानते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान को मात दी। उस दल का कहना है कि हमने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है और हमे हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।’’ एकनाथ शिंदे ने विधायकों से कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे पीछे बहुत बड़ी ताकत खड़ी है। वह शक्ति हमें कोई कमी नहीं होने देगी। कोई भी जरूरत होगी, वह शक्ति हमारे साथ खड़ी रहेगी।

बीजेपी की भूमिका पर क्या बोले पवार
इस बीच, राज्य के मौजूदा राजनीतिक संकट में विपक्षी दल भाजपा की भूमिका के सवाल पर मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, ‘‘अब तक, भाजपा का कोई भी शीर्ष नेता सामने नजर नहीं आ रहा है।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि एमवीए के पास बहुमत है। उन्होंने कहा, ‘‘बागियों ने शिवसेना छोड़ी नहीं है। वे वापस लौटेंगे।’’

46 विधायकों के साथ गुवाहाटी में डटे शिंदे
बता दें कि फिलहाल शिंदे शिवसेना के 37 बागी विधायकों और 9 निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें सर्वसम्मति से फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने कहा है कि उन्होंने बागी विधायक एकनाथ शिंदे की जगह अजय चौधरी को सदन में शिवसेना का विधायक दल का नेता नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी है।

Share:

Next Post

World Bank ने भारतीय रेलवे को 24.5 करोड़ डॉलर का लोन किया मंजूर, जाने कहां खर्च होंगे पैसे

Fri Jun 24 , 2022
नई दिल्‍ली । World Bank ने भारतीय रेलवे (Indian Railways) के भाड़ा और लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए 24.5 करोड़ डॉलर के लोन को मंजूरी दी है। इस कदम से रेल लॉजिस्टिक परियोजना (logistic project) से देश को सड़क की बजाय रेल के जरिये अधिक यातायात स्थानांतरित करने में मदद मिलेगी। इस परियोजना […]