इंदौर न्यूज़ (Indore News)

बुजुर्ग महिला देर रात मिली लावारिस हालत में, पुलिस लेकर पहुंची आश्रम

  • इसी महीने आश्रम में पहुंचीं दो मूक-बधिर महिला

इंदौर। मल्हारगंज पुलिस को कल रात सडक़ पर एक मूक-बधिर महिला मिली, जो ठीक से देख भी नहीं सकती। पुलिस ने रात साढ़े दस बजे ही महिला को निराश्रित सेवा आश्रम पहुंचा दिया, जहां आज आनंद सर्विस सोसायटी के पुरोहित दंपति पहुंचकर महिला से बात करेंगे।

करीब 60 वर्ष की बुजुर्ग महिला बोल नहीं सकती और न ही ठीक से देख सकती हैं, इसलिए कल कोई भी जानकारी यहां तक कि नाम भी पता नहीं चला। महिला से आज बात कर जानकारी निकाली जाएगी। रक्तमित्र इंडिया फाउंडेशन के निराश्रित सेवा आश्रम में इसी महीने दूसरी मूक-बधिर बुजुर्ग को लाया गया।


इससे पहले बस से भटककर पहुंची महिला को पुलिस यहां लेकर पहुंची थी। संस्था से जुड़े युवाओं ने कल रात ही महिला के फोटो और प्रारंभिक जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, ताकि महिला के बारे में किसी को जानकारी हो तो पता चल सके। संस्था के यश पाराशर ने बताया कि कई बार होता है कि लावारिस हालत में मिले बुजुर्गों को देर रात भी पुलिस आश्रम पहुंचाती है।

लावारिस बुजुर्गों को आसरा देने वाला एकमात्र आश्रम
पितृ पर्वत स्थित निराश्रित सेवा आश्रम शहर का एकमात्र ऐसा आश्रम है, जहां लावारिस और बेसहारा बुजुर्गों को आसरा दिया जाता है। इतना ही नहीं, अस्वस्थ मिले बुजुर्गों का यहां रहने तक पूरा इलाज भी आश्रम संचालित करने वाले ये युवा ही करवाते हैं। फिलहाल आश्रम में 29 बुजुर्ग रह रहे हैं।

Share:

Next Post

घर बैठे-बैठे इंदौर की आईटी कंपनियों ने कमा लिए 1400 करोड़

Thu Feb 24 , 2022
इंदौर। शहर में संचालित आईटी कंपनियों (IT companies) ने कोराना की दूसरी व तीसरी लहर के दौरान वर्कफ्रॉम होम के बाद भी विदेशों से करोड़ों रुपए कमाने के मामले में लंबी छलांग लगाई है। विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) भरने के मामले में टीसीएस कंपनी (TCS Company) हमेशा की तरह इस बार भी सब […]