देश

ओडिशा में हाथी ने महिला को रौंदा, चिता से शव उठाकर जमीन पर पटका

भनेश्‍वर। ओडिशा में एक जंगली हाथी (A wild elephant in Odisha) ने वृद्ध महिला की पैंरों से रौंदकर मार (woman trampled to death) डाला। हाथी का गुस्सा इतने से शांत नहीं हुआ। महिला का जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब हाथी फिर से आ धमका। उसने चिता से महिला के शव को उठा लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसे पैरों से रौंदा।



बताया जा रहा है कि ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक 70 वर्षीय महिला को न केवल जंगली हाथी के प्रकोप के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी, बल्कि उसके अंतिम संस्कार में भी व्यवधान पड़ा. हाथी ने पहले महिला की जान ली, फिर अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखे उसके शव को भी नहीं बख्शा और उठाकर पटक दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस कहना है कि माया मुर्मू 9 जून की सुबह रायपाल गांव में एक ट्यूबवेल से पानी भर रही थीं, तभी उन पर दलमा वन्यजीव अभयारण्य से भटक कर आए एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। रसगोविंदपुर पुलिस थाने के निरीक्षक लोपामुद्रा नायक ने बताया कि हाथी ने महिला को अपने पैरों से कुचल दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी दिन शाम को जब माया मुर्मू के परिजन उनका अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी यह जंगली हाथी अचानक वहां भी पहुंच गया और महिला के शव को चिता से उठा लिया। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हाथी ने महिला के शव को रौंदा, फिर उठाकर दूर फेंक दिया और भाग गया। कुछ घंटों के बाद मृत महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

इससे पहले फरवरी में ओडिशा के ढेंकानाल जिले में बरामदे में सो रहे बाप-बेटे को हाथी ने कुचल दिया था इस घटना में ऋषि जेरेई नाम के 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि पिता रसानंद जेरेई गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे. यह दर्दनाक घटना कामाख्या नगर के पश्चिमांचल रेंज अंलावेरणी फारेस्ट सेक्शन अन्तर्गत महुलडगर गांव में घटी थी।

Share:

Next Post

भारती और हर्ष के बेटे का रियल नाम आया सामने, लाडले को ये कहकर पुकारती हैं कॉमेडियन

Sun Jun 12 , 2022
डेस्क। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अप्रैल महीने में बेबी बॉय के माता-पिता बने हैं। दोनों ही अपनी जिदंगी के इस खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। वैसे तो भारती ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है और न ही उसके नाम के बारे में कोई जानकारी दी है। ऐसे में फैंस को […]