देश

एलन मस्क के ट्वीट से चर्चा में आई ताजनगरी, भारत आने की अटकलें हुई तेज

दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स (richest man in the world) एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) पर काफी सक्रिय रहते हैं शायद ही कोई दिन जा रहा जब उनके ट्वीट चर्चा का विषय न बन रहे हों। अब उनके ट्वीट करने से ताजनगरी आगरा (Tajnagri Agra) चर्चा में आ गई है। उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी पुरानी भारता यात्रा (old india tour) के बारे में लिखा। पोस्ट के वायरल होने के बाद एलन के निकट भविष्य में भारत आने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया।

हिस्ट्री डिफाइंड नाम के यूजर ने आगरा के लाल किले का एक स्तम्भ का चित्र ट्विटर पर साझा किया और लिखा कि आगरा में लाल किले का अद्भुत अग्रभाग। इसके बाद एलन मस्क ने ट्वीट किया कि यह आश्चर्यजनक है। मैंने 2007 में दौरा किया और ताजमहल भी देखा, जो वास्तव में दुनिया का एक अजूबा है।


इससे साफ पता चलता है कि एलन मस्क को भारतीय वास्तुकला के प्रति अपना लगाव और इतिहास में दिलचस्पी है। वहीं इस ट्वीट के बाद यूजर्स मान रहे हैं कि एलन जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे। एक यूजर ने लिखा कि “किसी भी निकट भविष्य में फिर से भारत आने की योजना है? आइए एलन की यात्रा के लिए कार्यक्रम बनाएं … हाहा।”

वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर उमाशंकर सिंह ने दोस्ताना मजाक में कहा, ‘अब कृपया इसे खरीदने के बारे में न सोचें। इससे पहले, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने मस्क को टेस्ला कारों के उच्च-गुणवत्ता, बड़े पैमाने पर निर्माण के लिए भारत में निवेश करने की सलाह दी थी।

आगरा का किला
आगरा के मशहूर किले को “लाल किला” भी कहते हैं। भारत के आगरा में ताजमहल के पास ही है। इसे 1983 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। इसे महान मुगल सम्राट अकबर द्वारा वर्ष 1565 ईस्वी में डिजाइन और निर्मित किया गया था। प्राचीन काल में आगरा भारत की राजधानी थी। यह गौरवशाली किला यमुना नदी के किनारे बना है।

Share:

Next Post

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने मनाया Victory Day, दुनिया को दिखाई महाविनाशक ताकत

Tue May 10 , 2022
मास्को। यूक्रेन में जंग (Ukraine war) के बीच रूस ने विक्ट्री डे (Russia Victory Day) का जश्न मनाया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने मास्को में विक्ट्री डे परेड की सलामी ली। यूक्रेन में जारी जंग की तुलना दूसरे विश्व युद्ध (second world war) में नाजियों के खिलाफ लाल सेना के जंग से की। […]