विदेश

शर्मनाक: कुत्ते को कार से बांधा, फिर पूरे शहर में घसीटा

कजाकिस्तान। बेजुबान जानवरों पर अत्याचार की खबरें सामने आती रहती हैं। पर ऐसा नहीं है कि ये खबरें किसी को परेशान नहीं करती। या फिर किसी का दिल नहीं दुखाती। इस बार ये शर्मनाक मामला सामने आया है कजाकिस्तान से। यहां एक शख्स ने इतनी अमानवीय घटना को अंजाम दे दिया कि आपको भी हैरत होगी कि आखिर इंसान को ये होता क्या जा रहा है। उसने अपनी कार के पीछे एक बेजुबान कुत्ते को बांधा और पूरे शहर में उसे घसीटता रहा।


कई चोटें आई और निकल रहा था खून
इस घटना के दौरान डॉगी के कई चोटें आई। उसके शरीर के कई हिस्सों से खून निकल रहा था। इसका वीडियो भी सामने आया है। के मुताबिक ये घटना 7 जनवरी की बताई जा रही है। ये मामला Atyrau का है।

एक बाइक वाले ने की मदद
जब इस घटना को कार चालक अंजाम दे रहा था, तो वहां एक शख्स अपनी बाइक से गुजर रहा था। उसने पहले कार चालक से पूछा कि वो ये क्या कर रहा है। कार चालक ने कोई जवाब नहीं दिया। बाइक वाले बंदे ने उसे काफी हॉर्न मारा। बाद में उसने कार रोकी। जूते से जख्मी डॉगी को साइड किया और कार लेकर चला गया। बाइक चालक ने बताया कि पीछे पूरी सड़क डॉगी के खून से लाल हुई पड़ी थी।

फिर क्या हुआ?
Kind Hearts नाम का एक ग्रुप जो कि जानवरों के हक की बात करता है। वो बाद में इस डॉगी को अपने पास ले आए। उन्होंने इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि वो इसे तुरंत क्लिनिक ले आए। वहां उसे दर्द निवारक गोलियां दी गई। उसके जख्मों पर दवाई लगाई गई। उसके हिप में और पसलियों में काफी गहरे जख्म थे। उसका अगला पैर भी काफी बुरी हालत में था। अभी डॉगी का इलाज चल रहा है। वहीं ड्राइवर के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है।

Share:

Next Post

Natasha Dalal संग शादी करने जा रहे Varun Dhawan, जानिए क्या तयारियाँ चल रही है

Wed Jan 13 , 2021
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के चाहने वालों की कमी नहीं है. एक्टर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. खासकर क‍ि लड़कियां उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करती हैं. एक्टर पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. वे नताशा दलाल (Natasha Dalal) को कई सालों से डेट कर रहे […]