img-fluid

पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने अमेरिकी सेना पर हमलों के लिए किया स्टारलिंक का इस्तेमाल, रिपोर्ट में दावा

November 29, 2026

नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिकी सेना (us Army) के खिलाफ सैन्य अभियानों में एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की उपग्रह इंटरनेट सेवा स्टारलिंक का कथित तौर पर इस्तेमाल किया। द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर की गई बमबारी के बाद ईरान ने इस तकनीक का उपयोग सैन्य बलों के बीच संपर्क बनाए रखने और ड्रोन हमलों के संचालन के लिए किया।



  • स्टारलिंक के सैन्य इस्तेमाल से नाराज थे मस्क

    रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में एलन मस्क इस बात से काफी नाराज थे कि ईरान और अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) दोनों ही सैन्य अभियानों में उनकी कंपनी की तकनीक का इस्तेमाल कर रहे थे। चार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान द्वारा स्टारलिंक के सैन्य इस्तेमाल की जानकारी पहले सार्वजनिक नहीं हुई थी।

    कंपनी की आंतरिक चर्चाओं से जुड़े दो लोगों ने बताया कि मस्क ईरान और पेंटागन, दोनों के इस तरह के इस्तेमाल से असहज थे। हालांकि, स्पेसएक्स और मस्क ने इस संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गर्मियों के दौरान युद्ध से संबंधित एक गोपनीय जानकारी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को दी गई थी, जिसमें स्टारलिंक के इस्तेमाल का उल्लेख था।

    पारंपरिक संचार व्यवस्था ठप होने पर बना विकल्प

    रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की पारंपरिक संचार प्रणालियों को नुकसान पहुंचने के बाद स्टारलिंक ने तेहरान को संचार का वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध कराया। हालांकि, पेंटागन की प्रवक्ता किंग्सले विल्सन ने इस मामले की जानकारी होने से इन्कार किया। उन्होंने पोर्ट शुएबा पर हुए हमले और स्टारशील्ड सेवा की लागत से जुड़े सवालों पर भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी विस्तृत सवालों का जवाब नहीं दिया। पेंटागन ने अब तक इस हमले से संबंधित कोई रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है।

    प्रतिबंधों के बावजूद ईरान तक कैसे पहुंचे टर्मिनल

    रिपोर्ट में स्पेसएक्स के सामने मौजूद उस चुनौती का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें एक ओर दुश्मन देशों को उपग्रह इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल से रोकना और दूसरी ओर आम नागरिकों को कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना शामिल है।

    जनवरी में ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेट सेवा बंद किए जाने के बाद स्टारलिंक ने वहां अपनी सेवा मुफ्त कर दी थी। उपग्रह उद्योग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, एक बार स्टारलिंक के टर्मिनल आम लोगों तक पहुंच जाने के बाद उनका इस्तेमाल दुश्मन ताकतों द्वारा किए जाने से रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है।

    रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि ईरान ने प्रतिबंधों से बचने और सामान की खरीद के लिए अपने मजबूत नेटवर्क के जरिये ये टर्मिनल हासिल किए होंगे। अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्रालय की वकील केरी स्टीनबाउवर ने कहा कि ईरान इस तरह के काम में माहिर है। वह तीसरे देशों के माध्यम से फर्जी कंपनियां बनाकर निर्यातकों को धोखा दे सकता है।

    Share:

  • MP: इंडिया ब्लॉक का 'संविधान बचाओ मार्च 12 दिसंबर को भोपाल में.... राहुल-खरगे समेत कई नेता होंगे शामिल

    Sun Nov 29 , 2026
    भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सहित विपक्षी INDIA (इंडिया) गठबंधन के प्रमुख नेता 12 दिसंबर को भोपाल में आयोजित ‘संविधान बचाओ मार्च’ (‘Save Constitution March’) में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved