जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

कर्मचारी अवकाश पर कामकाज रहा बंद

  • मांगों के लिये कर्मचारी हुआ लामबन्द

जबलपुर। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आवाहन पर के आवाह पर 16 प्रतिशत मॅहगाई भत्ता, आवास भत्ता, केसलेस इलाज की सुविधा, शहरी भत्ता, के साथ 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आज गुरुवार को जिले के अधिकारी कर्मचारी एक दिवसीय अवकाश पर रहेंगे। कर्मियों के सामूहिक तौर पर अवकाश लेने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प नजर आया।
अजाक्स के अजय सोनकर, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अरवेंद्र राजपूत, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ राजेन्द्र त्रिपाठी, नरेश शुक्ला,पिछड़ा वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संजय यादव, मध्यप्रदेश कर्मचारी कॉंग्रेस संतोष मिश्रा, तकनीकी कर्मचारी संघ आई टी आई, के प्रसांत सोधिया,अपाक्स प्रदीप पटैल,लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के मुकेश चतुर्वेदी, ममता यादव, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के देव दोनेरिया,स्वास्थ कर्मचारी संघ के संजय गुजराल ,शिक्षक कॉंग्रेस विश्वदीप पटेरिया, लघुवेतन संघ के रविकांत दहायत, अजय दुबे, नगर निगम कर्मचारी संघ राकेश समुद्रे,वाहन चालक संघ के धीरेंद्र सिंह ठाकुर, मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के एस के बांदिल, गोविंद विल्थरे, यू एस करोसिया, योगेश चौधरी, योगेश उपाध्याय, योगेन्द्र मिश्रा, मुकेश सिंह, ब्रजेश मिश्रा, अनिल पाठक,संतोष दुबे, आर के परोहा ने कर्मचारियों से एक दिन के सामूहिक अवकाश में रहने पर उनका आभार व्यक्त किया है।

Share:

Next Post

दूसरे ग्रहों पर जीवन तलाश रहे वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, Jupiter के चंद्रमा पर मिली ये चीज

Thu Jul 29 , 2021
वॉशिंगटन: दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे खगोलविदों (Astronomers) को पहली बार बृहस्पति के चंद्रमा गैनीमेड (Ganymede) के वातावरण में जल वाष्प (Water Vapor) के सबूत मिले हैं। गैनीमेड हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा है। नेचर एस्ट्रोनॉमी जर्नल में प्रकाशित रिसर्च में बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी […]