
राजौरी। इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से सामने आ रही है। यहां के दोरिमाल जंगलों में एक बार फिर से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहां कम से कम 2 से लेकर 3 आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी भी सुरक्षा बलों की तरफ से मुठभेड़ अभियान जारी है। सूचना के मुताबिक सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved