img-fluid

पहली बार सामने आई बलूच लिब्रेशन आर्मी की महिला ब्रिगेड, पाकिस्तान सरकार मानती है आतंकी संगठन

May 23, 2026

बलूचिस्तान। बलूचिस्तान में अलगाववादी आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बलूच लिब्रेशन आर्मी की कमांडर शायनाज़ बलूच मीडिया के सामने आई है और उनका वीडियो भी सामने आया है। पहली बार बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की किसी महिला कमांडर ने मीडिया के जरिए दुनिया और बलूच जनता को संदेश दिया है।

BLA की महिला कमांडर शायनाज़ बलोच का वीडियो और संदेश संगठन के मीडिया विंग “हक्काल” द्वारा जारी किया गया है। इस संदेश में शायनाज़ बलोच ने बलूच लोगों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की और कहा कि बलूचिस्तान की “आजादी की लड़ाई” अब नए दौर में पहुंच चुकी है।


  • बताया जा रहा है कि शायनाज़ बलोच को BLA की पहली महिला “फ्रीडम फाइटर” या महिला कमांडर के तौर पर पेश किया गया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि बलूच महिलाएं अब सिर्फ घरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

    BLA लंबे समय से पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष चला रही है। संगठन का आरोप है कि बलूचिस्तान के संसाधनों का शोषण किया जा रहा है और स्थानीय लोगों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे। वहीं पाकिस्तान सरकार BLA को आतंकी संगठन मानती है और उसके खिलाफ लगातार अभियान चलाती रही है।

    महिला कमांडर का इस तरह खुलकर सामने आना इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अब तक BLA में पुरुष चेहरों का ही दबदबा दिखाई देता था। शायनाज़ बलोच के संदेश को संगठन की रणनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

    Share:

  • देश के किसी भी हिस्से में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, Indian Oil का बड़ा बयान

    Sat May 23 , 2026
    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (IOCL) ने देश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से इनकार करते हुए कहा कि कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी होने से संबंधित खबरें ‘बेहद स्थानीय’ और अस्थायी प्रकृति की हैं जो क्षेत्रीय मांग-आपूर्ति असंतुलन और बिक्री के प्रारूप में बदलाव का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved