img-fluid

इंग्लैंड के खिलाड़ियों के मैच वाले जूते और बॉल चोरी, सुरक्षा पर सवाल

June 13, 2026

डेस्क: अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और फैंस को फुटबॉल का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. मगर इसके साथ ही कुछ न कुछ विवाद भी हो रहे हैं. खास तौर पर अमेरिका में वीजा से लेकर खिलाड़ियों की तलाशी जैसे बवाल सामने आए हैं. मगर इन सबके बीच एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. वर्ल्ड कप के अपने मुकाबलों के लिए अमेरिका में मौजूद इंग्लैंड फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ियों के जूते और मैच बॉल चोरी हो गई हैं.


  • ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम फ्लोरिडा में अपना कैंप कर रही थी. ये कैंप खत्म करने के बाद टीम फ्लोरिडा से कैनसस सिटी के ‘स्वोप सॉकर विलेज’ बेस कैंप के लिए रवाना हो गई थी. मगर जहां खिलाड़ी तो बिना किसी परेशानी के पहुंच गए, वहीं उनका सामान लेकर जा रहे एक वाहन को चोरों ने निशाना बनाया दिया.

    जब ये गाड़ी कैनसस सिटी पहुंची, तो हर कोई हैरान रह गया. इस गाड़ी में मौजूद खिलाड़ियों के कस्टमाइज्ड मैच बूट, आधिकारिक मैच बॉल्स, ट्रेनिंग किट्स जैसे कई जरूरी सामान नहीं थे. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उस गाड़ी में जितना भी सामान भेजा गया था, उसमें सिर्फ एक फुटबॉल बची.

    इस मामले कैनसस सिटी पुलिस ने तुरंत खोजबीच शुरू कर दी और कुछ गिरफ्तारियां की हैं. जानकारी के मुताबिक कैनसस पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और अब तक दो संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है. इंग्लैंड फुटबॉल की कर्ता-धर्ता फुटबॉल एसोसिएशन (FA) भी कैनसस की कानूनी एजेंसियों के साथ मिलकर सामान की बरामदगी में जुटा है.

    Share:

  • थाने में पिता ने किया बेटी का मर्डर, दिल दहला देगी बांदा की कहानी

    Sat Jun 13 , 2026
    बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है. बदौसा थाना परिसर में प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी ही बेटी पर पुलिसकर्मियों के सामने धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बदौसा थाना क्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved