कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में नववर्ष पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। बताया गया है कि नववर्ष के साथ ही पूरे बंगाल में ठंड भी बढ़ जाएगी। साथ ही राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलेगी। अगले 48 घंटे तक राज्य के कई हिस्सों में रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रहेगा। उत्तर बंगाल में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दार्जिलिंग इलाके में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि सिलीगुड़ी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस है। कूचबिहार में 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम स्तर पर तापमान जा पहुंचा है। यह इस बात का संकेत है कि इन क्षेत्रों में सर्दी का सितम लगातार जारी है।
Share:Related Articles
Delhi : AAP के इन दो विधायकों को कोर्ट आज सुनाएगी सजा, जानें क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के दो विधायकों को सात साल पुराने एक मामले में दोषी करार दिया था. आप के इन दोनों विधायकों पर दंगा और थाने में पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप है.कोर्ट ने आज सजा […]
जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी, अगले 24 घंटे में अधिक खतरा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी (Avalanche Warning) जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (State Disaster Management Authority) ने शनिवार शाम अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन का खतरा जताया है। इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जबकि […]
मुंबई हवाई अड्डे पर सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश, गोवा भेजी जा रही थीं युवतियां
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ (busted) किया है। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं (two women) को गिरोह के चंगुल से मुक्त भी कराया गया है, इन्हें ग्राहकों के साथ गोवा भेजा जा रहा था। नकली ग्राहक बनकर किया […]