भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

शासकीय अस्पतालों में फिर शुरू होगी शाम की ओपीडी

  • ओपीडी का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे और शाम पांच से छह बजे तक करने की तैयारी!

भोपाल। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों (जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। इन अस्पतालों में शाम की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) फिर से शुरू की जाएगी। नई व्यवस्था में ओपीडी का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे और शाम को पांच से छह बजे तक किया जाएगा। इससे शाम को भी मरीजों को ओपीडी में इलाज मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी के पास यह प्रस्ताव विचाराधीन है। अभी ओपीडी का समय सुबह नौ से अपराह्न चार बजे तक है। कांग्रेस सरकार ने 2019 में यह समय तय किया था। इसके पहले सुबह आठ से दोपहर एक बजे और शाम को पांच से छह बजे तक ओपीडी रहती थी। अभी स्थिति यह है कि कई अस्पतालों में लंच के बाद आधे से ज्यादा डाक्टर आते ही नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी होती है। शाम की ओपीडी बंद होने से सरकारी और निजी कार्यालयों के कर्मचारियों को भी अस्पताल जाना अव्यावहारिक और कठिन रहता है।


की जा रही थी मांग
मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की तरफ से भी समय बदलने की मांग की जा रही थी। इसके पीछे संगठन का तर्क यह है कि दोपहर में मरीज नहीं आते हैं। डाक्टरों को एक बार लंच पर जाने के बाद फिर अस्पताल आना पड़ता है। हालांकि, ओपीडी का समय सुबह नौ से चार बजे भी कुछ डाक्टरों की सलाह पर ही किया गया था। इसके पीछे उनका स्वार्थ यह था डाक्टरों को दो बार अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। जिन डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस अच्छी है वह शाम की ओपीडी नहीं चाहते।

Share:

Next Post

राजधानी की ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

Fri Sep 16 , 2022
भैंसाखेड़ी मंडी से हुआ अभियान का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक भोपाल। जिला पंचायत भोपाल अब सभी 222 ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जिला पंचायत द्वारा ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर इस पर सर्वसम्मति से रोक लगाई जाएगी। […]