मनोरंजन

शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था लव

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड की फिल्में अनोखे प्यार को दिखाती हैं। वो प्यार जहां किसी को एक नजर देखने पर ही दीवानगी आ जाती है। वैसे तो लव एट फर्स्ट साइट का कॉन्सेप्ट बहुत फिल्मी लगता है, लेकिन हमारी फिल्म इंडस्ट्री (film industry) के कुछ सितारे ये मानते हैं कि उन्हें भी लव एट फर्स्ट साइट हुआ है यानी पहली नजर का प्यार और उनकी लव स्टोरी बहुत ही अनोखी है। पर्दे पर तो हीरो को पहली नजर में हिरोइन पर लट्टू होते देखा है हमने, लेकिन इन फिल्मी सितारों के साथ ऐसा असलियत में हुआ था।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 9 फिल्म स्टार्स के बारे में जिन्हें पहली ही नजर में प्यार भी हो गया था और उनके प्यार का असर भी कुछ खास रहा है। इन्होंने अपने लव एट फर्स्ट साइट से शादी भी की और उनकी अपनी कहानी पूरी फिल्मी है।



1. शाहरुख खान और गौरी
बॉलीवुड के सबसे अनोखे जोड़ों में से एकशाहरुख खान और गौरी खान के प्यार की मिसालें दी जाती हैं। ये सबसे रोमांटिक जोड़ों में से एक हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की मुताकात 1984 में एक दोस्त की पार्टी के दौरान हुआ था। 18 साल के शाहरुख के लिए ये पहली नजर का प्यार था। जब शाहरुख ने गौरी को डांस के लिए पूछा तो गौरी ने मना कर दिया था, ये कहकर कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। बाद में शाहरुख को पता चला कि गौरी अपने भाई का इंतज़ार कर रही थीं और शाहरुख से झूठ कहा था। शाहरुख ने गौरी से मजाक में कहा कि, ‘मुझे भी अपना भाई ही समझो’ और बस फिर शुरू हो गया उनका रोमांस।

2. ऋतिक रोशन और सुजैन खान
भले ही अब ऋतिक रोशन और सुजैन एक साथ नहीं है, लेकिन एक समय पर ये बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक जोड़ा हुआ करता था। ऋतिक ने सुजैन को एक ट्रैफिक सिग्नल में देखा था। उन्हें देखकर ऋतिक दीवाने हो गए थे और उसी समय दिल दे बैठे थे। फिल्म कहो न प्यार है में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल का ट्रैफिक सिग्नल वाला सीन असल में ऋतिक की जिंदगी का हिस्सा ही है।

3. अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा
मलाइका और अरबाज़ भी अब साथ नहीं है, लेकिन ये जोड़ा बॉलीवुड के सबसे हॉट जोड़ों में गिना जाता था। इन दोनों का रिश्ता एक कॉफी विज्ञापन की वजह से शुरू हुआ था जिसमें दोनों साथ थे, ये विज्ञापन बैन हो गया था क्योंकि ये काफी हॉट था। उसके बाद इस जोड़े ने डेट करना शुरू किया और पांच साल बाद दोनों की शादी हो गई।

4. अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी
अरशद उस समय काफी सफल हुआ करते थे जिनका अपना डांस ट्रूप था। उस समय मारिया के कॉलेज में अरशद को डांस शो के जज के तौर पर बुलाया गया था। उस समय अरशद ने मारिया को देखा और प्यार हो गया। उसके बाद मारिया को अपने डांस ट्रूप में अरशद ने जगह भी दी थी। पहले तो मारिया ने मना कर दिया, लेकिन ये दोनों बार-बार मिले। मारिया अरशद के लिए अपना प्यार जाहिर नहीं करती थीं तो एक बार अरशद ने शरारत में उनकी ड्रिंक में बियर मिला दी। मारिया ने नशे में अरशद से कह दिया कि उन्हें प्यार है। बाद में 1999 में इनकी शादी हो गई।
5. सुनील शेट्टी और माना
सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना एक दूसरे से एक पेस्ट्री शॉप में मिले थे। उस जगह का नाम था पेस्ट्री पैलेस और सुनील वहां अपने दोस्तों के साथ अक्सर जाया करते थे। उस समय सुनील ने माना को देखा और प्यार हो गया। माना उस समय सिर्फ 17 साल की थीं। उसके बाद एक पार्टी में दोनों एक दूसरे से टकरा गए। दोनों एक दूसरे के साथ 9 सालों तक रहे और 1991 में अपने प्यार को शादी के बंधन में बांध लिया। सुनील हिंदू थे और माना मुस्लिम इसलिए कई तकलीफें भी हुईं।

6. बॉबी देओल और तान्या
अगररोमांटिक स्टोरीकी बात हो रही है तो बॉबी देओल की बात भी होनी चाहिए। उन्होंने तान्या को एक इटैलियन रेस्त्रां में देखा था। उसी समय बॉबी को प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने कई दिन की मेहनत से तान्या को मनाया और दोनों पहली डेट पर गए फिर दोनों ने कभी पलट कर नहीं देखा।

7. सुनील दत्त और नरगिस
बॉलीवुड में पहली नजर का प्यार सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी में भी हुआ था। हालांकि, नरगिस एक स्टार थीं और सुनील दत्त नहीं, लेकिन सुनील दत्त के लिए ये पहली नजर का प्यार था। राज कपूर और नरगिस के अफेयर की खबरें उन दिनों आम थीं, लेकिन सुनील दत्त का प्यार इसमें कम नहीं था। महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया के समय दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए। कहते हैं कि उस समय मदर इंडिया के सेट पर आग लगी थी और नरगिस उसमें फंस गई थीं। तब सुनील दत्त ने वाकई एक हीरो की तरह उन्हें बचाया था। सुनील दत्त और नरगिस ने चुपके से शादी की थी।

8. अर्चना पुरन सिंह और परमीत सेठी
दोनों की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। पहली नजर में ही दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए। अर्चना उस समय किसी और के साथ रिश्ते में थीं, वो उस रिश्ते से परेशान भी थीं। फिर परमीत को उन्होंने डेट करना शुरू किया और बस अब तो सब इतिहास है। दोनों ने 4 साल लिव इन में रहने के बाद शादी का फैसला लिया।

9. जैकी श्रॉफ और आयशा
आयशा और जैकी श्रॉफ पहले एक रिकॉर्ड स्टोर पर मिले थे। आयशा उस समय स्कूल में पढ़ती थीं। उस समय तक जैकी भी कोई हीरो नहीं थे। जैकी ने आयशा को देखा और उनके पास जाकर कहा क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं। उस समय आयशा को जैकी के प्रति लगाव महसूस हुआ और वो समझ गईं कि जैकी कुछ खास हैं। आयशा और जैकी ने कुछ समय डेटिंग की और उसके बाद 1987 में शादी कर ली।

Share:

Next Post

Sunny Deol 'गदर 3', बॉर्डर 2 की अफवाहों से तंग आए, कह डाली ये बड़ी बात

Thu Feb 8 , 2024
मुंबई। सनी देओल (Sunny deol) के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। साल 2002 में आई गदर के आगे की कहानी बयां करती यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही […]