भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

PM के जन्मदिवस पर BJP कार्यालयों में लगाई प्रदर्शनी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों, भाषणों या किताबों में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी योजनाएं आज लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। एक वैभवशाली, समृद्धशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत के निर्माता, जिनके बिना अब दुनिया नहीं चल सकती, भारत को कोई अनदेखा नहीं कर सकता। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan and BJP State President Vishnudutt Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी के 71 वें जन्मदिन पर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में हुआ, जहां मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं वरिष्ठ नेता श्री माखन सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कटनी में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने किया।

युुवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस
इधर मप्र युवा कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय के बाहर स्टाल लगाकर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शनी लगाई गई।

Share:

Next Post

अमर शहीदों को नमन कर Union Home Minister Shah ने पुष्पांजलि की अर्पित

Sat Sep 18 , 2021
उज्जवला योजना के शुभारंभ सहित अन्य कार्यक्रमों में की शिरकत जबलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोंडवाना साम्राज्य के शासक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने आज शनिवार को शहर पहुंचे। जहां डुमना विमानतल पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा […]