img-fluid

सरकारी बैंकों के फंसे कर्ज में गिरावट, मुनाफा भी 65 फीसदी बढ़कर 29175 करोड़ रुपये पर पहुंचा

February 20, 2023

नई दिल्ली। सरकारी बैंकों के एनपीए में दिसंबर तिमाही में गिरावट दर्ज की गई। एसबीआई और बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एनपीए सबसे कम रहा है। इस दौरान सरकारी बैंकों का मुनाफा 65 फीसदी बढ़कर 29,175 करोड़ रुपये पहुंच गया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र 139 फीसदी की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा।

आंकड़ों के मुताबिक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का सकल एनपीए 2.94 फीसदी जबकि एसबीआई का 3.14 फीसदी रहा है। शुद्ध एनपीए 0.47 और 0.77 फीसदी रहा है। जमा वृद्धि में बैंक ऑफ बड़ौदा 14.50 फीसदी के साथ शीर्ष पर है। यूनियन बैंक के जमा में 13.48 फीसदी की बढ़त रही है।

सरकारी बैंकों में में कर्ज वृद्धि के मामले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र पिछली 10 तिमाहियों से लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर तिमाही में इसके कर्ज में 21.67 फीसदी बढ़त रही है। 19.80 फीसदी के साथ यूनियन बैंक दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर काबिज एसबीआई के कर्ज में 16.91% बढ़त रही है।

ब्याज आय में 25.5 फीसदी का इजाफा
दिसंबर तिमाही में बैंकों की शुद्ध ब्याज आय 25.5 फीसदी बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गई है। रिजर्व बैंक ने मई, 2022 से छह बार दरें बढ़ाई है। इस वजह से बैंकों ने भी जमा और कर्ज की ब्याज दरों में इजाफा किया। इससे इनकी ब्याज की मार्जिन में भी बढ़त आई। बैंकों के कर्ज में दिसंबर तिमाही में 18.5 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

  • कारोबार की बढ़त की बात करें तो यूनियन बैंक का कुल व्यवसाय 16.07% और बैंक ऑफ महाराष्ट्र का 15.77 फीसदी बढ़ा है।

  • एनएफओ से जुटाई रकम में आई 38 फीसदी की गिरावट
    म्यूचुअल फंड हाउसों ने 2022 में नए फंड ऑफर (NFO) से कुल 62,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 2021 में जुटाई गई 99,704 करोड़ रुपये की तुलना में यह 38 फीसदी कम है। हालांकि, पिछले साल कुल 228 एनएफओ लॉन्च किए गए जबकि 2021 में 140 एनएफओ ही लॉन्च किए गए थे।

    आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल फंड प्रबंधकों ने पैसिव और फिक्स्ड इनकम उत्पादों पर फोकस किया था। इस दौरान 2021 की तुलना में दोगुना फिक्स्ड इनकम उत्पाद लॉन्च किए गए थे। कुल 179 ओपन एंडेड फंड और 49 क्लोज एंडड फंड पेश किए गए। इसके पहले 2020 में कुल 81 नई योजनाएं लॉन्च की गई थीं। इन्होंने 53,703 करोड़ रुपये जुटाए थे।

    विश्लेषकों का कहना है कि 2022 में निवेशकों को 9 फीसदी से कम फायदा मिला है। महंगाई और ब्याज दरों में वृद्धि, भू-राजनीतिक तनाव और अन्य वजहों से निवेशकों ने सतर्कता भरा रुख अपनाया। आंकड़ों के अनुसार, 2022 में सर्वाधिक 84 एनएफओ इंडेक्स फंड सेगमेंट में पेश हुए।

    Share:

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन भूकंप प्रभावित तुर्किये पहुंचे

    Mon Feb 20 , 2023
    इस्तांबुल (Istanbul)। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (US Secretary of State Antony Blinken) रविवार को भूकंप प्रभावित तुर्किये (Turkeys) की यात्रा पर पहुंचे। वह तुर्किये (Turkeys) के विदेश मंत्री मेव्लुट कावुसोग्लू (Vevlut Cavusoglu) के साथ भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रवाना हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लिंकन और मेव्लुट अदाना के पास स्थित नसिर्लिक […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved