
डेस्क। साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का आज सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके निधन के पीछे उम्र संबंधी बीमारियां बताई जा रही हैं। इस खबर के आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हालांकि, अभी उनके निधन के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने एसके भगवान के निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए एक संदेश लिखा, ‘कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक श्री एस.के. भगवान के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। भगवान उनके परिवार इस दर्द को सहन करने की शक्ति दे।’
वह आगे लिखते हैं, ‘दोराई-भगवान की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। डॉ और उनके दोस्त दोराई राज ने कस्तूरी निवास, एराडु सोयम, बयालु दारी, गिरि कान्ये, होसा लेकुक सहित 55 फिल्मों का निर्देशन किया। ओम शांति।’
वह उम्र से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे और उनका एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। भगवान ने 1956 में प्रभाकर शास्त्री भाग्योदय के साथ एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। साल 1966 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘संध्या राग’ के साथ वह एक स्वतंत्र निर्देशक बने थे और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved