
नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood)के मशहूर अभिनेता (famous actor)अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna)इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। खासकर धुरंधर (Especially the stalwarts)के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है। अक्षय खन्ना उन कलाकारों में शामिल हैं जो अपनी निजी जिंदगी को बेहद निजी रखना पसंद करते हैं। वह कम बोलते हैं और अक्सर शूटिंग सेट पर भी अपने काम से काम रखते नजर आते हैं। हालांकि कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने पुराने अनुभव को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है।
फराह खान हाल ही में बोस्को सीजर के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि किस अभिनेता के साथ काम करना उनके लिए सबसे मुश्किल रहा है। इस सवाल के जवाब में बातचीत पहले अभिषेक बच्चन की तरफ गई। फराह ने अभिषेक को अच्छा डांसर बताया। इसके बाद सीजर ने अभिषेक से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार गेटवे ऑफ इंडिया पर शूटिंग के दौरान अभिषेक देर रात ठंडे पानी की बाल्टी लेकर आए और उनके ऊपर डाल दी। फराह ने भी माना कि अभिषेक काफी मस्तीखोर और प्रैंक करने वाले इंसान हैं।
इसके बाद जब बात ऐसे अभिनेता की हुई जिसके साथ काम करना मुश्किल रहा हो तो फराह खान ने अक्षय खन्ना का नाम लिया। फराह ने बताया कि उन्होंने अक्षय के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें डोली सजा के रखना और लवारिस जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने अक्षय को कई गानों के लिए कोरियोग्राफ भी किया था। फराह के मुताबिक अक्षय खुद भी कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनके साथ काम करना आसान नहीं था।
फराह ने बताया कि कभी कभी अक्षय उन्हें इतना परेशान कर देते थे कि वह काम को लेकर काफी इरिटेट हो जाती थीं। स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि उन्होंने मन बना लिया था कि अगर किसी फिल्म में अक्षय खन्ना का गाना होगा तो वह उसे कोरियोग्राफ नहीं करेंगी। फराह ने कहा कि उन्होंने साफ तौर पर तय कर लिया था कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगी जो उन्हें बहुत ज्यादा परेशान करे।
हालांकि बाद में फराह खान को अक्षय खन्ना के साथ दोबारा काम करना पड़ा। इसकी बड़ी वजह फिल्म दिल चाहता है थी। इस फिल्म का निर्देशन फराह के कजिन फरहान अख्तर ने किया था। फराह ने बताया कि दिल चाहता है के बाद अक्षय के व्यवहार में काफी बदलाव आया और तीस मार खान के दौरान उनके साथ काम करने का अनुभव पहले की तुलना में काफी अच्छा रहा।
फराह ने यह भी माना कि अक्षय खन्ना अच्छे डांसर हैं। उनके मुताबिक समय के साथ अभिनेता के साथ काम करने का अनुभव भी बदल गया। इस पुराने किस्से को साझा करते हुए फराह ने यह साफ किया कि उनका इरादा अक्षय की आलोचना करना नहीं था बल्कि वह अपने पुराने अनुभव को याद कर रही थीं।
अक्षय खन्ना की बात करें तो वह एक बार फिर बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर भी काफी खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद मेकर्स की ओर से उन्हें कानूनी नोटिस दिए जाने की खबर भी सामने आई थी।
अब अक्षय खन्ना तेलुगु फिल्म महाकाली में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म से सामने आए उनके लुक को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया है और अब फैंस उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved