क्राइम जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

सतना में सोते हुए किसान पर धारदार हथियार से हमला, मौत

सतना। सतना जिले में हत्या जैसे जघन्य अपराध (heinous crime) का ग्राफ फिर बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही मामला सतना जिले से आया जहां पर खेत पर बने घर में सो रहे किसान की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई। उसके सिर से लेकर गुप्तांग तक धारदार हथियार से हमला (attack with sharp weapon till the genitals) किया गया। इस पर भी वह मरा नहीं तो आरोपियों ने गला घोंट दिया।



बताया जा रहा है कि सतना जिले के मैहर थानाक्षेत्र के भैसासुर गांव के रहने वाले 50 साल के महेश साहू अपने खेत पर बने घर (अहरी) में सो रहे थे। देर रात हमला कर आरोपियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सुबह मृतक की पत्नी और बेटा जब खेत पहुंचे तो अहरी का अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक का शव लहूलुहान हालत में खटिया के नीचे पड़ा था। इसके बाद तत्काल डायल 100 को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि महेश साहू के शरीर में सिर से लेकर गुप्तांग तक हमला किया गया है। कई जगह धारदार हथियार से हमले के निशान मिले है। इसके अलावा पत्थर पटकने के निशान भी पाए गए हैं। यही नहीं गले दबाने की कोशिश भी की गई।

मृतक महेश के परिवार में पत्नी बुद्धिबाई, दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। एक बेटी ने गांव में ही प्रेम विवाह किया था। दोनों बेटे अविवाहित हैं। मृतक ने पिछले साल ही खेत पर बोरवेल कराई है जिसकी तकवारी के लिए वो रोजाना खेत पर बने घर में रुकते थे। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share:

Next Post

Lock Upp: ज्यादा वोट मिलने के बाद भी कंगना ने किया इस कंटेस्टेंट को शो से बाहर, बोलीं- पहले भी दी थी चेतावनी

Mon Apr 4 , 2022
डेस्क। ‘लॉक अप’ में एक बार फिर नया ट्विस्ट देखने को मिला है। जिस कंटेस्टेंट को शो में रहने के लिए ज्यादा वोट मिले थे, उसी को कंगना रणौत ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कंगना ने इस कंटेस्टेंट को पहले भी अपना गेम बेहतर करनी की चेतावनी दी थी, लेकिन वह ऐसा […]