img-fluid

किसान, गोबर और गौ-मूत्र से बनाएं खाद : कृषि मंत्री पटेल

February 10, 2023

भोपाल (Bhopal)। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने किसानों (farmers) से गौ-मूत्र और गोबर (cow urine and dung) से खाद बना कर खेतों में उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सपने को पूरा करने के लिये हम सभी को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभानी होगी।


  • मंत्री पटेल ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि प्राकृतिक खेती हम सभी के लिये लाभदायक है। उन्होंने बारंगा में अपने खेत पर गोबर और गौ-मूत्र से खाद भी बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। मंत्री पटेल ने भी अपने खेत में प्राकृतिक खेती प्रारंभ की है। वे गोबर, गौ-मूत्र, मिट्टी, बेसन, वनस्पति और गुण से जीवामृत बना रहे हैं। मंत्री पटेल ने बताया कि इसे बनाने में लागत भी कम आती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद दुनिया में प्राकृतिक उत्पाद की मांग बढ़ी है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • शुक्रवार का राशिफल

    Fri Feb 10 , 2023
    युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.53, सूर्यास्त 05.55, ऋतु – बसंत फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी, शुक्रवार, 10 फरवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved