देश राजनीति

किसानों को रोकने के लिए युद्ध जैसी तैयारी, इससे दुखद और क्या होगाः हेमंत सोरेन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन को रोकने के लिए गाजीपुर, सिंघु बॉर्डर पर घेराबंदी को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।


उन्होंने कहा है कि भाजपा के न्यू इंडिया में भारत के किसानों के लिए शायद जगह नहीं है। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि देश के लिए इससे दुःखद तस्वीर कुछ नहीं हो सकती, जहां अपने ही किसानों को रोकने के लिए युद्ध समान तैयारी की जा रही है।

हेमंत सोरेन ने एक और ट्वीट में कहा कि आखिर अपने ही देश में कितनी सरहदें बनेंगी, किन-किन वर्गों के बीच सरहदें बनेगी, किन-किन यमुदायों के बीच सरहदें बनेगी, आखिरकार देश में ‘अपनों के बीच’ ही सरहदें बनाने का सिलसिला कब तक चलेगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

प्रसपा के बिना 2022 में नहीं बन सकेगी अगामी सरकार : शिवपाल यादव

Thu Feb 4 , 2021
मथुरा। दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एटीवी फैक्टरी के पास बुधवार की शाम को युवजन सभा के नवीन कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि प्रदेश में अगामी सरकार बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी संभव नहीं है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के […]