बड़ी खबर व्‍यापार

किसानों को जल्द मिलेगी सरसों की हाईब्रिड किस्मों की सौगात

हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक जल्द ही किसानों को सरसों की अधिक पैदावार देने वाली हाईब्रिड किस्मों की सौगात देने वाले हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय में लगातार शोध कार्य जारी हैं, जिनके लगातार सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।


विश्वविद्यालय के तिलहन अनुभाग के अनुसंधान क्षेत्र में चल रहे प्रयोगों का जायजा लेते हुए कुलपति प्रो.समर सिंह ने कहा कि इन प्रयोगों व शोध कार्यों से जो हाईब्रिड किस्म तैयार की जा रही है उससे भविष्य में किसानों को राया व सरसों की अधिक पैदावार के साथ-साथ आय में भी आशातीत वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2018 में विकसित किस्म आरएच-725 की लोकप्रियता हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश के दूसरे प्रदेशों में भी बढ़ रही है।

इस किस्म के अग्रिम पंक्ति परीक्षण राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार व हरियाणा के लगभग सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों में लगे हुए है और किसान भी इस किस्म को काफी पंसद कर रहे है। उन्होंने वैज्ञानिकों द्वारा सरसों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही भविष्य में भी पूरी लगन व मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

किसानों के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे: ओमप्रकाश चौटाला

Sat Feb 13 , 2021
हिसार। इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि इनेलो ने सदैव किसान हितों को प्राथमिकता दी है। किसानों के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने से इनेलो पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में हर वर्ग […]