देश राजनीति

किसानों के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे: ओमप्रकाश चौटाला

हिसार। इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि इनेलो ने सदैव किसान हितों को प्राथमिकता दी है। किसानों के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने से इनेलो पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में हर वर्ग के लोग किसानों के साथ खड़े हैंं। इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला ने किसानों के समर्थन में अपना इस्तीफा देकर पार्टी के स्टेंड को पूरी तरह से सफ कर दिया है। किसानों के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो चौधरी देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है और उनकी नीतियों का अनुसरण कर रही है। इस समय हालात इस तरह के बनते जा रहे हैंं कि हरियाणा में जल्द ही मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। देश की अर्थव्यवस्था खेती पर निर्भर है, अगर किसान खुशहाल होगा तभी देश मालामाल होग। सरकार ने किसान की हालात खराब करने की चेष्टा की है। किसान को अपने खेत में मजदूर बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समूचे राष्ट्र के लोगों के बीच आपसी प्रेम व भाइचारे पैदा करने का श्रेय भी सरकार को जाता है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन ने साबित कर दिया है सही मायने में किसान देश के उज्जवल भविष्य के लिए कुछ भी करने को तैयार है। प्रजातांत्रिक प्रणाली में सबको आंदोलन करने का अधिकार है और वर्तमान समय में लोगों के पास आंदोलन करने के सिवाय कोई और रास्ता ही नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने जनता के हितों के लिए कुछ नहीं किया। अपने स्वार्थ के लिए काम कर रही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

व्यापारियों के हाथ में सत्ता दे रही है भाजपा सरकार - अखिलेश यादव

Sat Feb 13 , 2021
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेज सरकार ने व्यापारी ईस्ट इण्डिया कम्पनी से सत्ता अपने हाथ में ले ली थी और आज की भाजपा सरकार अपनी सत्ता व्यापारियों के हाथ में दे रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही है भाजपा की संकल्प […]