img-fluid

एफबी फ्रेंड ने युवती से शादी का झांसा देकर बलात्कार किया

February 11, 2022

  • पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार

भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित गोलुआ गांव की रहने वाली एक लड़की की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से गोविंदपुरा इलाके में रहने वाले युवक से हो गई। आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फांसकर उसका शोषण करना शुरु कर दिया। विरोध करने पर आरोपी लड़की से जल्द शादी करने का झांसा दिया करता था। ढाई साल तक रिलेशन में रहने के बाद आरोपी ने अब शादी करने की बात से इनकार कर दिया। बीती रात पीडि़ता ने थाना गोविंदपुरा में पहुंचकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली है।
टीआई अशोक सिंह परिहार के अनुसार 21 साल की युवती ग्राम कोलुआ की निवासी है और निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। आरोपी नमीत सिंह सी सेक्टर कस्तूरबा नगर का निवासी है और ग्रेजुएशन के बाद एक निजी कंपनी के लिए पार्सल डिलेवी बॉय के तौर पर काम कर रहा है।


दोनों के बीच पहले फोस बुक पर दोस्ती हुई और बाद में फोन पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर प्रेम जाल में फांसा था। वर्ष 2019 के दिसंबर माह आरोपी ने लड़की को मुलाकात के लिए बुलाया। इसके बाद में अपने घर ले जाकर उसके साथ जिस्मानी संबंध बनाए। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच कई बार संबंध बनाए। आरोपी अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ ज्यादती करता था। पिछले दिनों पीडि़ता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। ज्यादा दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी, इतना ही नहीं उसे नीच जाति का बताकर शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। तब पीडि़ता ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। देर रात ही पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी भी कर ली है।

Share:

  • किसानों को मिलेगा साढ़े सात हजार करोड़ से अधिक का फसल बीमा

    Fri Feb 11 , 2022
    कल 40 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में मुख्यमंत्री अंतरित करवाएंगे राशि भोपाल। मध्य प्रदेश के 40 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में शनिवार को साढ़े सात हजार करोड़ रुपये से अधिक पहुंचेंगे। खरीफ 2020 और रबी 2021 के प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि राज्य सरकार एक साथ बीमा कंपनियों से किसानों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved