भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बेखौफ अपराधी: दो घंटे के भीतर महिला सहित 3 की हत्या का प्रयास

  • कमला नगर में पांच युवकों ने बलवा कर महिला पुरुष को तलवार मारी, कटारा में युवक के सिर-सीने में बके से वार किए

भोपाल। राजधानी में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सोमवार की रात दो घंटे के भीतर शहर में दो बड़ी वारदातें हुई। दोनों वारदातों में महिला सहित तीन लोगों की हत्या का प्रयास किया गया। पहला केस कटारा हिल्स इलाके में रात करीब आठ बजे हुआ। जहां एक युवक को दो बदमाशों ने सिर और सीने में बका मारकर अधमरा कर दिया। वहीं दूसरी वारदात कमला नगर इलाक में सामने आई। जहां नेहरू कॉलोनी में रहने वाले युवक को पुरानी रंजिश के चलते पांच युवकों ने तलवार-छुरी से गोद डाला। इतना ही नहीं बचाव करने आई युवक की एक रिश्तेदार लड़की को भी आरोपियों ने पेट में तलवार मारकर गंभीर जख्मी कर दिया। कमला नगर पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि ईटखेड़ी पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



एसआई गयाप्रसाद ने बताया कि भूमि धारू पति शनि धारू (26) नेहरू कॉलोनी में रहती हैं। उसने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति शनि धारू नगर निगम में सफ ाईकर्मी हैं। पति का विनय बोयत से एक शादी में विवाद हुआ था। उस समय दोनों के बीच में सुलह हो गई थी, लेकिन दोनों के बीच विवाद के बाद से ही रंजिश हो गई थी। सोमवार शाम से ही विनय बोयत और उसके पति के बीच कहासुनी चल रही थी। रात करीब दस बजे के आसपास विवाद बढ़ गया। भूमि धारू ने बताया कि रात करीब दस बजे के आसपास तीन अलग-अलग बाइक से विनय बोयत अपने साथियों के साथ मुंह पर कपड़ा बांधकर आया था। उसके हाथ में तलवार थी। उसने विवाद करते हुए पति पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार पति के पैर में लगने से पैर बुरी तरह से कट गया। जबकि उनकी रिश्तेदार प्रियंका भी पास ही खड़ी थी और वह शनि को बचाने की कोशिश कर रही थी। बीच-बचाव से नाराज होकर आरोपियों ने युवती के पेट में तलवार घोंप दी। इससे वह भी गंभीर जख्मी है।

Share:

Next Post

मंत्रालय कर्मचारी संघ, चुनाव को लेकर पेशोपेश में कर्मचारी

Tue Dec 7 , 2021
पिछले महीने निर्विरोध संपन्न हो चुके हैं संघ के चुनाव, अब फिर बंट रहे चुनाव के पर्चे भोपाल। मंत्रालय कर्मचारी संघ की पिछली कार्यसमिति द्वारा नियुक्ति अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी अलग-अलग चुनाव करा रहे हैं। पिछले महीने निर्वाचन अधिकारी संतोष ठाकुर ने मंत्रालय कर्मचारी संघ के चुनाव कराए थे, जो निर्विरोध हो चुके हैं। मंत्रालय कर्मचारी […]