भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

घर में बड़ी परेशानी आने का झांसा देकर महिला से जेवरात और नकदी हड़पी

  • झाडफ़ूंक करने आई जालसाज महिला ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना इलाके में रहने वाले एक वकील की पत्नी को कल दोपहर को जालसाज महिला ने हजारों रूपए की चपत लगा दी। आरोपिया ने पीडि़ता को झांसा दिया कि उसके घर बड़ी परेशानी आने वाली है। बच्चे गंभीर बीमारी में ग्रस्त हो जाएंगे, पति बर्बाद हो जाएंगे और पूरा परिवार तहस नहस हो जाएगा। जिससे घबराई महिला आरोपी औरत से उपाए जानना चाहा। जालसाज आरोपी ने उसे पूजा पाठ का झांसा दिया और हजारों रूपए के जेवरात तथा नकदी लेकर चंपत हो गई। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। हुलिए के आधार पर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। एसआई राघवेंद्र सिंह सिकरवार के अनुसार 38 वर्षीय गायत्री जैन पति मनीष जैन मकान नंबर 39 थाना रोड में रहती हैं। वह गृहणी हैं जबकि उनके पति वकील हैं। कल दोपहर करीब दो बजे घर में अकेली थीं। तभी सफेद बाल तथा हरे रंग की साड़ी में एक बूढ़ी औरत उनके घर आई। पीडि़ता उसे भीख देने गई तो आरोपी ने उसका माथा देखकर कहा की तुमारे घर में बड़ी परेशानियां आने वाली हैं। बच्चे गंभीर बीमारी में ग्रस्त हो जाएंगे। पति बर्बाद हो जाएगा और तुम लोग दर-दर भटकने को मजबूर हो जाओगे। जिससे घबराकर गायत्री ने आरोपी ने महिला से इस परेशानी से निजात दिलाने के उपाए के बारे में बताने को कहा। आरोपी महिला ने बताया कि इसके लिए उसे एक पूजा रखनी होगी। पूजा में सोने के जेवरात रखना होंगे एवं वह 501 रुपए की नकदी लेगी। महिला परेशानियों से निजात की लालच में वृद्ध जालसाज महिला की बातों में आ गई। उसने आरोपी महिला को घर में बुला लिया। इसके बाद में अपने सोने के दो कंगन, एक जोड़ टॉप्स तथा अंगूठी व अन्य सामान महिला के हाथ में लिए। इतना ही नहीं महिला को 501 रुपए केश भी तत्काल दे दिए। महिला ने झांसा दिया कि वह कुछ देर शांत तथा आंखे बंद कर बैठे। वह कुछ मंत्रों का जाप करेगी और आने वाली परेशानियां पीडि़ता के परिवार से कौसो दूर हो जाऐंगी। महिला ने करीब 10-15 मिनट बाद आंखे खोली तो आरोपी गायब हो चुकी थी। पति से बात करने के बाद करीब दो घंटे बाद फरियादिया थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी महिला का फिलहाल सुराग नहीं मिला है।

जालसाज अनवर बैग पर एक और प्रकरण दर्ज
भू माफिया अनवर बैग के खिलाफ जहांगीराबाद पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी ने श्रीराम फायनेंस कंपनी को लोन लेकर करोड़ों रूपए की चपत लगा दी। इतना ही नहीं जिस जमीन पर लोन लिया उस पर मल्टी बनाकर फ्लैट बेच दिए गए। मामले में पुलिस ने फायनेंस कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पहले ही अन्य मामले में जेल काट रहा है। टीआई वीरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार विनय कुमार राठौर पुत्र दिनेश सिंह राठौर (34) श्री राम फायनेंस कंपनी में बतौर फायनेंस मैनेजर कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में जालसाज अनवर बैग निवासी बुधवारा ने चिकलौद रोड स्थित प्लॉट नंबर 79 ए व 79 बी पर स्वयं का मकान बनाने के नाम पर एक करोड़ 42 लाख रूपए का लोन सेंशन कराया था। अब तक आरोपी मकान बनाने के नाम पर सेंशन लोन में से करीब एक करोड़ रूपए की राशि निकालकर हड़प चुका है। आरोपी ने इस भूमि पर निजी मकान बनाने के बजाए कामरशियल अपार्टमेंट बना दिया है। इतना ही नहीं कंपनी का लोन चुकाए बगैर उक्त भूमि पर बने फ्लैट भी बेंच डाले और अन्य लोगों को रजिस्ट्री करा दी। जबकि भूमि कंपनी में बंधक थी। इस मामले की शिकायत फायनेंस कंपनी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share:

Next Post

जेल से छूटी किन्नर घर पहुंची तो लग चुकी थी लाखों की चपत

Wed Aug 26 , 2020
मंगलवारा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर भोपाल। मंगलवारा थाना इलाके में स्थित किन्नर मोहल्ले में रहे वाली एक किन्नर के घर चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी यहां एक खिड़की की ग्रील काटकर दाखिल हुए और लाखों रूपए के जेवरात लेकर चंपत हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर […]