खेल

फीफा मौत का वर्ल्ड कप, 500 मजदूरों की मौत

  • अधिकतर मृतक भारत-पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के

कतर। कतर में खेला जा रहा फीफा वल्र्ड कप 2022 एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस टूर्नामेंट के लिए कई सालों से तैयारियां चल रही थीं और तैयारी में लगे 500 से अधिक मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इनमें से अधिकांश भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान के मजदूर शामिल हैं। कतर में 200 अरब डॉलर से अधिक के स्टेडियम, मेट्रो लाइन और टूर्नामेंट के लिए आवश्यक नए बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों को काम पर लगाया गया था। वल्र्ड कप की तैयारियों के दौरान हुई मौतों के आंकड़े को हजारों में बताया है। इन रिपोर्ट्स के बाद मानवाधिकार ने कतर की जमकर आलोचना की।


मेजबानी मिलने से अब तक 15 हजार से ज्यादा प्रवासियों की मौत
2010 और 2019 के बीच देश में कुल मिलाकर 15,021 प्रवासियों की मौत हुई। जब से कतर को फीफा वल्र्ड कप की मेजबानी मिली है, तब से 2021 तक वहां 6500 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हुई है।

Share:

Next Post

'भारत के साथ हमारे संबंधों में दखल न दे अमेरिका', सीमा विवाद मुद्दे पर चीन ने दी चेतावनी

Wed Nov 30 , 2022
वाशिंगटन। चीन और अमेरिका के बीच एक बार फिर से तनातनी शुरू हो गई है। दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। ताजा मामला है भारत के साथ संबंधों का जिसे लेकर चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है और कहा है कि अमेरिकी अधिकारी भारत के साथ उसके संबंधों में […]