खेल

फीफा विश्व कप : पुर्तगाल की टीम घोषित, अपना पांचवां टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार रोनाल्डो

लिस्बन। पुर्तगाल (Portugal) ने फीफा विश्व कप 2022 (fifa world cup 2022) के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा (26-man squad announced) कर दी है। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (star footballer cristiano ronaldo) (37) देश के लिए अपना पांचवां विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। टीम में 39 वर्षीय अनुभवी डिफेंडर पेपे को भी शामिल किया गया है।

पिछले तीन मैचों में पुर्तगाल के लिए स्कोर नहीं करने के बावजूद रोनाल्डो को राष्ट्रीय कोच फर्नांडो सैंटोस का समर्थन मिला है। करिश्माई फ़ुटबॉलर ने टीम को 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप और 2019 यूईएफए नेशंस लीग खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


सैंटोस ने ईएसपीएन के हवाले से कहा, “जिन खिलाड़ियों को मैंने बुलाया है उनमें जीतने और पुर्तगाल को विश्व चैंपियन बनाने की भूख है, टीम में रोनाल्डो शामिल हैं। मेरा मानना है कि हम विश्व चैंपियन हो सकते हैं और यही टीम हमें चैम्पियन बना सकती है।”

2022 फीफा विश्व कप 20 नवंबर से कतर में खेला जाएगा, जिसका फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

फीफा विश्व कप 2022 के लिए पुर्तगाल की टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर: डिओगो कोस्टा, जोस सा, रुई पेट्रीसियो।

डिफेंडर्स: डिओगो दलोट, जोआओ कैंसलो, डैनिलो परेरा, पेपे, रूबेन डायस, एंटोनियो सिल्वा, नूनो मेंडेस, राफेल गुएरेरो।

मिडफील्डर: जोआओ पल्हिन्हा, रूबेन नेव्स, बर्नार्डो सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीस, जोआओ मारियो, मैथियस नून्स, विटिन्हा, विलियम कार्वाल्हो, ओटावियो।

फॉरवर्ड: क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जोआओ फेलिक्स, राफेल लियो, रिकार्डो होर्टा, गोंकालो रामोस और आंद्रे सिल्वा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अमेरिका के लिए भारत महत्वपूर्ण भागीदार: जेनेट येलेन

Sat Nov 12 , 2022
– भारत-अमेरिका आर्थिक वित्तीय साझेदारी (ईएफपी) की नौंवी बैठक के बाद साझा बयान जारी नई दिल्ली। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) जेनेट एल येलेन (US Treasury Secretary (Finance Minister) Janet L. Yellen) ने कहा कि अमेरिका (America) के लिए भारत (India) महत्वपूर्ण भागीदार (key partner) है। उन्होंने कहा कि साझा वैश्विक प्राथमिकताओं को हासिल करने […]