देश मध्‍यप्रदेश मनोरंजन

मप्र में फिल्म आर्टिकल 370 टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री ने लोगों से की देखने की अपील

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने फिल्म “आर्टिकल 370” (Film “Article 370”) को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में टैक्स फ्री (tax free) कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रदेश के नागरिक “आर्टिकल 370” की कड़वी हकीकत को जान सकें, इसके लिए हमनें फिल्म “आर्टिकल 370” को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से “आर्टिकल 370” के कलंक को हटा कर जम्मू-कश्मीर में विकास की अपार संभावनाओं के द्वार खोले हैं। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर की पहले और अब की परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर देती है। उन्होंने प्रदेश की जनता से यह अपील भी कि वे फिल्म देखें।

इंदौर में सीएम से किया था फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ यादव गुरुवार शाम को इंदौर प्रवास पर पहुंचे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने बताया कि गुरुवार को इंदौर विमानतल पर मुख्यमंत्री से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए तुरंत अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए थे।

कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर बनी फिल्म

कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम का एक्शन अवतार काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने से पहले और उसके बाद के दौर को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य जंभाले ने किया है। फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अरुण गोविल प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही प्रियामणि, वैभव तत्ववादी, किरण करमाकर और राज जुत्शी सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहे हैं।

Share:

Next Post

इंदौर में 40 हजार महिलाओं ने साड़ी वाकथॉन में हिस्सा लिया, बना विश्व रिकॉर्ड

Fri Mar 8 , 2024
– वन भारत अभियान के तहत आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साड़ी के ध्येय को लेकर अनूठा आयोजन भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की विशेष उपस्थिति में गुरुवार शाम को इंदौर में वन भारत अभियान (One India Campaign) के तहत “आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साड़ी” के ध्येय को […]