जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे गये पत्र को लेकर ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है।
डॉ. पूनियां ने ट्वीट में कहा कि अशोक गहलोत जी मंत्रिमण्डल में ये कौनसी खरपतवार है जरा प्रकाश डालें। उन्होंने कहा कि यह प्रश्न उठाने वाले महेन्द्रजीत मालवीया की तरह कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि कृपया पत्र की वैधता जाँच लें, सोशल मीडिया से आया है। सनद रहे कि यह भाजपा ने नहीं लिखवाया है।
उल्लेखनीय है कि भरत सिंह ने प्रदेश में एसीबी द्वारा पकड़े गये भ्रष्ट अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त करने एवं मंत्रिमण्डल से खरपतवार को हटाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री गहलोत को यह पत्र लिखा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved