img-fluid

Fire Boltt ने भारत में लॉन्‍च की नई स्‍मार्टवाच, जानें कीमत व फीचर्स के बारें में सबकुछ

January 08, 2022

नई दिल्‍ली। इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Fire-Boltt ने अपनी Ninja 2 स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Fire-Boltt Ninja 2 को टच-स्क्रीन और ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) मॉनिटर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इस वॉच में इनबिल्ट गेम है। Fire-Boltt Ninja 2 में 30 स्पोर्ट्स मोड हैं। इसकी बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा इसकी बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 25 दिनों का है।

Fire-Boltt Ninja 2 की कीमत
Fire-Boltt Ninja 2 को भारतीय बाजार में 1,899 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है। Fire-Boltt Ninja 2 को ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में खरीदा जा सकता है।


Fire-Boltt Ninja 2 स्‍मार्टवाच फीचर्स
Fire-Boltt Ninja 2 में आयताकार डायल है। इसमें 1.3 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240×240 पिक्सल है। Fire-Boltt के साथ साइड में नेविगेशन के लिए बटन दिए गए हैं। इसे Da Fit एप के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।

Fire-Boltt Ninja 2 में 30 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें साइकलिंग, वॉकिंग, हाइकिंग, बैंडमिंटन, रनिंग आदि शामिल हैं। इसके साथ SpO2 मॉनिटर भी दिया गया है। साथ ही इस वॉच में आपको रिमाइंडर, स्टॉपवॉच, स्मार्ट नोटिफिकेशन और वेदर अपडेट भी मिलेंगे।

Fire-Boltt Ninja 2 में हार्ट रेट ट्रैकर के अलावा स्लीप ट्रैकर और स्टेप काउंटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वॉच से आप फोन पर प्ले होने वाली म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकते हैं। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें 2048 और Young Bird जैसे गेम इन-बिल्ट मिलेंगे।

Share:

  • दुनिया में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट, WHO ने बताई संक्रमण की ये 3 वजह

    Sat Jan 8 , 2022
    नई दिल्ली। कोरोना वायरस (corona virus) के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं. राजधानी दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में रोज नए मामले सामने आ रहे हैं. डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन को बहुत हल्का वैरिएंट बताया जा रहा है, लेकिन इसके फैलने की रफ्तार वैज्ञानिकों को हैरान कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved