img-fluid

बागेश्वर धाम जा रही बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी

April 26, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में आज रविवार की सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां जयपुर, ग्वालियर से होती हुई बागेश्वर धाम छतरपुर जा रही मां लक्ष्मी ट्रेवल्स की सवारी बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में सवार 15 यात्रियों ने तुरंत बस से उतरकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यह पूरी घटना झांसी रोड थाने के सामने की है। दरअसल, जयपुर से ग्वालियर शहर के नाका चंद्रबनी स्थित बस स्टैंड पर पहुंची मां लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ग्वालियर से बागेश्वर धाम छतरपुर 15 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। जब बस झांसी रोड थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी थाना के सामने अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका।


  • बस रुकते ही सभी 15 यात्रियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपन चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

    पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कराया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह टायर फटने के बाद शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टायर फटने से निकली चिंगारी ने शॉर्ट सर्किट कर दिया। जिससे आग भड़क उठी। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस तकनीकी जांच कर रही है। फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    Share:

  • वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    Sun Apr 26 , 2026
    वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे (They will not back down in fear of Violence) । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को ‘खतरनाक पेशा’ बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved