
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lakhnau) में आज फिर आग लगने की घटना हुई है। आज ये घटना कैम्पवेल रोड स्थित इरम स्कूल (Iram School) में हुई है। इरम स्कूल में आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया क्योंकि कल (22 जून) ही अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी।
इरम स्कूल में आग लगने की घटना से कोई हताहत नहीं
मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में कैम्पवेल रोड से सामने आया। गनीमत ये रही कि इरम स्कूल में आग लगने की घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। स्कूल की बिल्डिंग खाली होने से कोई नुकसान नहीं हुआ। कल ही अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इरम स्कूल में आग लगने की समय पर सूचना मिलने से दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
लखनऊ में 22 जून को क्या हुआ था?
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जिनके नाम भी सामने आ चुके हैं। इस घटना पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दुख जताया था और मुआवजे का भी ऐलान किया था। सीएम योगी खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था।
इसके बाद सीएम के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम बनाई गई थी। ये टीम मामले की जांच रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपेगी। जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था, “लखनऊ में अग्नि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना व चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सभी घायलों का समुचित उपचार कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। यूपी सरकार सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस दुर्घटना में असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को तत्काल ₹05-05 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved