img-fluid

कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग, गोल्डी-सिद्धू गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 16, 2025

नई दिल्ली: कनाडा के सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर एक बार फिर से फायरिंग की गई है. तीन बार फायरिंग करने का दावा किया गया है. इसका वीडियो भी सामने आया है. गोल्डी ढिल्लो और कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जिम्मेदारी ली है. इस पोस्ट में लिखा है, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… आज जो (Kaps Caffe, सर्रे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं. पोस्ट कुलवीर की तरफ से किया गया है.

पोस्ट में आगे लिखा गया है, हमारा आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है. जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें. जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें. जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें. गोली कहीं से भी आ सकती है. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह.

दरअसल, इससे पहले भी कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई थी. कैप्स कैफे पर यह हमला अगस्त के महीने में हुआ था. एक महीने के भीतर ही यह दूसरा हमला था. इसमें कथित तौर पर 25 राउंड फायरिंग की गई. उस समय भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और कपिल शर्मा को धमकी दी थी.

Share:

  • इंदौर ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन ने शिकायत निराकरण में किया 500 का आंकड़ा पार

    Thu Oct 16 , 2025
    शहर में बेहतर यातायात हेतु जागरूक नागरिकों ने की भागीदारी.. पुलिस भी हरसंभव प्रयास कर निभा रही अपनी जिम्मेदारी इंदौर। शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved