देश

पंचकूला में शीघ्र ही पहला गैस शव दाह संस्कार कार्य शुरू होगा

पंचकूला में पहला गैस शव दाह संस्कार कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। पंचकूला में बन रहे गैस आधारित शव दाह के लगाने में लगभग 67 लाख रुपए की लागत आएगी ओर यह कार्य आगामी सप्ताह में शुरू किया जाएगा।

गुरूवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के सैक्टर 20 सनातन धर्म बैकुंण्ड धाम में लगने वाले गैस शव दाह इंस्टालेशन कार्य का अवलोकन किया। ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि कोरोना के चलते प्रदेश के 10 नगर निगमों में गैस शव दाह स्थापित किए जा रहे है। इनमें पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर-जगाधरी, करनाल, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, पानीपत व बहादुरगढ शामिल है। इसके अलावा कई नगर परिषदों में भी गैस आधारित शहर दाह इंस्टालेशरन किए जा रहे है। इसके लिए उन्होंने निगम के अधिकारियों व सनातन धर्म बैंकुण्ठ धाम समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने बैंकुण्ठ धाम में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री हरेन्द्र मलिक, निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, कार्यकारी अभियतां अंकित लोहान सहित समिति के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Share:

Next Post

वन नेशन-वन राशन कार्ड के अंतर्गत अगले माह से मप्र में मिलेगा नि:शुल्क राशन

Thu Aug 13 , 2020
भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि 37 लाख लोगों को इस माह के अंत तक नि:शुल्क राशन पर्ची उपलब्ध करवाई जायेगी। राशन पर्ची नहीं होने के कारण ये लोग शासन की योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। खाद्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]