मनोरंजन

Akshay Kumar की मराठी फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही हुआ ट्रोल, ये है वजह…

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ (Vedat Maratha heroes ran seven) में छत्रपति शिवाजी के किरदार में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने बीते दिन से फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसी बीच बुधवार को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया, जिसके बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar)और मेकर्स ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।



अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘वेदात मराठे वीर दौड़ले सात’ से अपने फर्स्ट लुक का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से उनका यह लुक खूब ट्रोल हो रहा है। दरअसल, जिस सीन में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं, उस फ्रेम में एक झूमर भी दिखाई दे रहा है, जिसमें कई बल्ब जल रहे हैं। ट्रोलिंग के पीछे का कारण यही है. क्योंकि बल्ब का आविष्कार छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल के काफी बाद हुआ था।

वहीं फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात की बात करें तो इसे वसीम कुरैशी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन महेश मांजेकर कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर हिंदी, मराठी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

 

 

Share:

Next Post

आज क्‍या कहते हैं आपके सितारें, पढ़े गुरूवार का राशिफल

Thu Dec 8 , 2022
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.43, सूर्यास्त 05.24, ऋतु – शीत अगहन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, गुरुवार, 08 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]