साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म से दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे और इस फिल्म का नाम होगा ‘लाइगर’। खास बात यह है कि करण जौहर निर्मित इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। करण जौहर ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करते हुए लिखा-‘लाइगर प्रस्तुत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।
View this post on Instagram
बिग स्क्रीन पर शासन और कई दिलों को जीतने वाले विजय देवरकोंडा और तेजस्वी अनन्या पांडे.. असाधारण रूप से कुशल पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित। हम दुनिया को इस कहानी को 5 भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में गवाह करने का इंतजार नहीं कर सकते। बड़ी स्क्रीन पर मिलते हैं!#लाइगर!’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved