जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष बड़ी खबर

साल का पहला सूर्य ग्रहण इन 5 राशियों के लिए होगा बेहद शुभ, 2024 के अंत तक लाभ ही लाभ

नई दिल्‍ली (New Delhi) । साल का पहला सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) 8 अप्रैल, 2024 को लगने जा रहा है। भारत (India) में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का सभी राशियों (zodiac signs) पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 8 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है। इन राशियों के जातकों को धन- लाभ होगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इन राशि वालों को साल के अंत तक खूब लाभ होगा। आइए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण किन लोगों को धनवान बनाएगा और किन लोगों को रहना होगा सावधान-

मेष राशि
अफसरों का सहयोग मिलेगा।
परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि
माता का सहयोग मिलेगा।
लाभ में वृद्धि की संभावना है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धन- लाभ होगा।
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।


मिथुन राशि
घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा।
लाभ के अवसर मिलेंगे।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
वाणी में मधुरता रहेगी।
परिवार का साथ मिलेगा।
कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि-
घरेलू परेशानियों के योग बन रहे हैं।
अपनी समस्या का कारण मानने से बचें।
एकाग्रता का अभाव रहेगा।
कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है।
खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।
आपकर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है।
अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है।
कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है।

सिंह राशि-
कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
भाइयों का सहयोग मिलेगा।
घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
माता का सहयोग मिलेगा।
वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि-
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
धन- लाभ होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

तुला राशि-
शुभ परिणाम मिलेंगे।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि-
मानसिक तनाव और बिजनेस में हानि देखने को मिल सकती है।
परिवार के किसी भी सदस्य से विवाद से बचें। अ
अपने से सीनियर व अनुभवी से सलाह लेकर कार्य शुरू करने पर सफलता मिल सकती है।
विरोधी सक्रिय रहेंगे जिससे कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

धनु राशि-
ये समय बेहद शुभ रहने वाला है।
मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

मकर राशि:
मिले- जुले फल की प्राप्ति होगी।
कुछ अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
अपने स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है।
मान-सम्मान में भी कमी के आसार हैं।
वाणी की कठोरता पर नियंत्रण कर परेशानियों से बचा जा सकता है।
सोच-समझकर व्यापार करने वालें को आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ राशि :
रहन-सहन कष्टमय रह सकता है।
परिवारिक कलह भी परेशान कर सकती है।
बुजुर्गों की सलाह से कोई काम करें को सफलता मिल सकती है।
धार्मिक कार्यों में मन लगाने या भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशि :
सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।
आपको पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।
कारोबार में आर्थिक हानि मिल सकती है जिससे मानसिक तनाव रहेगा।
शांति व कार्य की सफलता के लिए मां दुर्गा की पूजा, आराधना करें।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share:

Next Post

रमजान से पहले पूरा करना होगा प्‍लान: राफा में अपने ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए तैयार इजरायज

Sun Feb 11 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। गाजा (Gaza)पर जारी हमले के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu)के पहले की तुलना में अधिक खतरनाक (Dangerous)हो चुके हैं। उनका मानना ​​है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव (international pressure)को देखते हुए इजरायल के पास राफा में अपने ऑपरेशन को पूरा करने के लिए केवल एक महीना बचा है। आपको बता […]