
विदिशा। जीवनदायिनी मां बेतवा में जबरदस्त प्रदूषण है शहर के नाले निर्बाध रूप से नदी में मिल रहे हैं इसी कारण भारी गंदगी के बीच बड़ी संख्या में बेतवा में मछलियों का मरना जारी है। मुक्तिधाम के नीचे वाले घाट से लेकर बड़वाले घाट तक बड़ी संख्या में मछली मारी जा रही हैं। ऑक्सीजन की कमी बढ़ता प्रदूषण नाले का नदी में ना रोका जाना इसका एक बड़ा कारण है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है की बेतवा के आसपास 1 किलोमीटर तक संढाद पानी की बदबू महसूस की जा सकती है। अब जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इस ओर अवश्य ध्यान दें क्योंकि लोगों ने यहां नहाना भी कम कर दिया है और अगर ऐसे प्रदूषित पानी में नहाते भी हैं तो बीमारी से भी नहीं बचा जा सकता। आने वाली नई परिषद से हमें बड़ी आशा है की इस ओर अवश्य ध्यान देगी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved