कोलकाता। एक बार फिर पश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या हुई है। इसमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना दक्षिण दिनाजपुर के तपन की है। यहां जमालपुर इलाके में रविवार सुबह घर के अंदर पांचों का रक्तरंजित शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौकै पर पहुंची पुलिस की टीम ने पांचों का शव बरामद करके शव परिक्षण के लिए भेजा गया है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved