
सीहोर। जिले में भाजपा का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओ ने उत्साह के साथ मनाया। भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय जिला कार्यालय पर मनाये गये स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, सीहोर विधायक सुदेश राय के साथ जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडावंदन कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन सुना।
इसके पूर्व सभी अतिथियों ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मार्ल्यापण किया। जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। स्थापना दिवस समारोह में उपस्तिथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ रूपी जिस पौधे का रोपण किया था। मालवीय ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले बीमारू राज्य हुआ करता था, आज मध्यप्रदेश विकसित राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जी जान से लगी हुई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved