आचंलिक

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण हुआ

  • कायाकल्प ग्रुप ने पहली बार पानी में निकाली तिरंगा रैली

नागदा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर का उत्साह हर जगह नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओंं ने ध्वजारोहण के आयोजन किए। आजादी के अमृत महोत्सव का उत्साह कायाकल्प ग्रुप ने अलग तरीके से मनाते पानी में तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पहले चंबल किनारे पर डॉ. सुनील चौधरी ने ध्वजारोहण किया था। विशेष अतिथि डॉ. हिमांशुदत्त पाण्डेय एवं डॉ. प्रदीप रावल थे। शहर में यहाँ हुए आयोजन : नपा कार्यालय में नपाध्यक्ष संतोषबाई ओपी गेहलोत ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। पश्चात अधिकारी-कर्मचारी रैली के रुप में निकले। मंडी कार्यालय में मंडी सचिव मनोज खिंची ने तिरंगा फहराया। मंडी थाना में टीआई श्यामचंद्र शर्मा, बिरलाग्राम थाना में टीआई करणसिंह पाल ने तिरंगा फहराया। आरपीएफ थाने में टीआई अवधेश पांडे ने तिरंगा फहराया। जवाहर जागृति मंच ने जवाहर मार्ग पर ध्वजारोहण किया। भाजपा ने दीनदयाल चौक, कांग्रेस ने आजाद चौक पर ध्वज फहराया। सामाजिक कार्यकर्ता वंदना उडिया ने कन्याशाला चौराहा पर ध्वजारोहण किया। लायंस क्लब ने श्रीजी अस्पताल में ध्वजारोहण किया। लियो क्लब ने ग्राम भीलसुड़ा के शासकीय स्कूल में पाठ्य सामग्री व भोजन के पैकेट वितरित किए। जैन समाज ने तिरंगा यात्रा निकाली। जवाहर मार्ग स्थित महावीर भवन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर पुन: महावीर भवन पहुँची। रैली में बच्चे विभिन्न वेशभूषा में शामिल हुए। झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी। रैली के बाद जैन साध्वी दिव्यज्योतिजी व तत्वलताश्रीजी के प्रवचन हुए।


स्कूलों में यहाँ हुए आयोजन
शासकीय कन्या उमावि, शासकीय बालक उमावि, पाडल्या रोड पर स्व. मोहनलाल राठी की स्मृति में संचालित मोहनश्री विद्यापीठ में इस साल प्रवेश लेने वाले कक्षा एलकेजी के विद्यार्थियों ने ध्वजारोहण किया। संचालक मनोज राठी बारदान वाला ने बताया स्कूल के माध्यम से निर्धन बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। आदित्य बिरला हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अवनी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया, वहीं कक्षा 10 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र आयुष मल्लाह व आदर्श तिवारी ने ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी।

एक दिन पहले महिलाओं ने निकाली तिरंगा रैली
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को सर्व महिला मंडल ने तिरंगा रैली निकाली। मंडल की सुनीता गुड्डी गुर्जर के नेतृत्व में निकली यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। यात्रा में महिलाएं वाहनों पर तिरंगा लगाएं चल रही थी।

Share:

Next Post

झमाझम बारिश के बीच पूरे उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Wed Aug 17 , 2022
मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री ठाकुर ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी सीहोर। झमाझम बारिश के बीच जिला मु यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह स पन्न हुआ। कार्यक्रम के मु य अतिथि कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर हर्ष […]