img-fluid

दिल्ली के साथ मुंबई और गोंदिया की उड़ानें भी हुईं निरस्त

January 24, 2026

इन्दौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर कल मुंबई और गोंदिया से आने और जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टार एयर ने इस मार्ग की अपनी सभी 4 उड़ानों को निरस्त कर दिया, वहीं एयर इंडिया द्वारा दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में होने वाले एयर शो की तैयारियों के चलते 21 जनवरी से निरस्त की जा रही चार उड़ानें कल भी निरस्त रही। उड़ानों के निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक स्टार एयर द्वारा 15 जनवरी से ही इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच उड़ानों का संचालन शुरू किया है। यह फ्लाइट शाम 5.50 बजे मुंबई से इंदौर आकर 6.20 बजे गोंदिया जाती है। गोंदिया से रात 9.30 बजे इंदौर आकर 10 बजे वापस मुंबई जाती है। लेकिन कल कंपनी ने इन सभी चार उड़ानों को निरस्त कर दिया।


  • इसके लिए कंपनी ने कोई ठोस कारण नहीं बताया है और सिर्फ ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है। इन उड़ानों में बुकिंग कर चुके यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें उड़ानों के निरस्त होने की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया। कंपनी अधिकारियों ने यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प देते हुए शांत किया। सबसे ज्यादा परेशान गोंदिया के यात्री हुए, क्योंकि इंदौर से मुंबई की उड़ानों के विकल्प तो मौजूद है, लेकिन गोंदिया के लिए यह एकमात्र सीधी उड़ान है।

    दिल्ली के यात्रियों को 27 से मिलेगी राहत
    स्टार एयर की मुंबई और गोंदिया के साथ ही एयर इंडिया की दिल्ली से इंदौर के बीच सुबह और दोपहर में संचालित होने वाली कुल चार उड़ानें भी कल निरस्त रही। यह उड़ानें 21 जनवरी से रोजाना निरस्त हो रही है, इन्हें दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले और शो की तैयारी के चलते एयरपोर्ट के बंद होने के कारण निरस्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 26 जनवरी तक यह उड़ानें निरस्त रहेंगी, 27 से इन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को दोबारा इन उड़ानों की सुविधा मिल सकेगी।

    Share:

  • इंदौर: फुल ड्रेस के साथ हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास

    Sat Jan 24 , 2026
    नेहरू स्टेडियम में मौजूद रहे अफसर, परेड की सलामी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बच्चों ने भी कर लिया अभ्यास इंदौर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium) में मुख्य समारोह आयोजित किया जाना है, जिसकी आज सुबह फुल ड्रैस (full dress) में रिहर्सल (Rehearsal) यानी पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस कमिश्नर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved