देश

असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 की मौत, 12 जिलों में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

 गुवाहाटी। असम (Assam) में बुधवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार आया, लेकिन इसमें एक और व्यक्ति की जान चली गई तथा छह जिलों में करीब 83,000 लोग अब भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Assam State Disaster Management Authority) (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालपारा जिले के रोंगजुली में बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस साल बाढ़ की वजह से राज्य में अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है।


प्राधिकरण के अनुसार, बारपेटा, कामरूप, लखीमपुर, नलबारी, सोनितपुर और उदालगुरी जिलों (Barpeta, Kamrup, Lakhimpur, Nalbari, Sonitpur and Udalguri districts) में 82,900 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसने बताया कि बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित बारपेटा हुआ है, जहां 60,700 लोग प्रभावित हुए हैं। प्राधिकरण के अनुसार, लखीमपुर में 18,600 से अधिक और सोनितपुर में करीब 1,400 लोग बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। मंगलवार तक राज्य के सात जिलों में करीब एक लाख 20 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए।

रिपोर्ट के मुताबिक, असम के कुल 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें बजाली, बारपेटा, बिश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, गोलपारा, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और तामुलपुर शामिल हैं। बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (एफआरआईएमएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 राजस्व मंडल और 395 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

 

Share:

Next Post

PWD इंजीनियर की पत्नी भारती भासने को मनी लाण्ड्रिंग केस में 3 साल की सजा

Thu Jun 29 , 2023
भोपाल। ईडी कोर्ट (ED Court) ने बुधवार को पांच साल पहले पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन इंजीनियर जितेंद्र भासने (Jitendra Bhasne, the then engineer of PWD) और उनकी पत्नी भारती भासने पर पेश हुए मनी लाण्ड्रिंग केस में सजा सुना दी। केस के दौरान जितेंद्र की मौत होने के कारण उनका नाम केस से हट गया था, […]