देश राजनीति

बाढ़ से लोग डरे-सहमे हुए हैं और सरकार सोई हुई है: पप्पू यादव

पटना/ दरभंगा। राज्य में 70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। लोग डरे-सहमे हुए हैं और सरकार सोई हुई है। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार इतना व्याप्त है कि उद्घाटन के दिन ही एप्रोच रोड टूट जाता है। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। पिछले साल कहलगांव में भी हुआ था। बड़े-बड़े ठेके ऐसे कंपनियों को दिए जाते हैं जिससे नेताओं ने पहले से साठगांठ की होती है। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिथिला को ठगा है। सपने दिखाए लेकिन पूरा एक भी नहीं हुआ। हम मिथिला में राम राज, अकबर राज और अशोक राज जैसी व्यवस्था चाहते हैं। सभी को आर्थिक आजादी और रोजगार मिले। इसी से गरीबी दूर होगी।

बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को पिछले 15 वर्षों में मालूम नहीं चला कि बिहार के किस हिस्से में बाढ़ से तबाही होती है। पहले कभी फरक्का बराज के बारे में नहीं सोचा और अब चुनाव के समय फरक्का बराज की याद आ रही है। सिंचाई मंत्री संजय झा पर चुटकी लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि एक संजय महाभारत में थे और एक संजय कलयुग में है। कलयुग के संजय ने सरकारी पैसा लूट जनता को बाढ़ में मरने के लिए छोड़ दिया है। कोरोना वायरस का ज़िक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थिति बहुत बुरी है। यह सरकार की विफलता का ही परिणाम है कि अब एनडीए के घटक दल ही उन्हें आईना दिखा रहे हैं। रामविलास जी और चिराग पासवान ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोरोना और बाढ़ से बिहार बेहाल है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ एक फीसदी बढ़कर रहा 369 करोड़ रुपये

Sat Aug 15 , 2020
नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का जून में समाप्त वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ एक फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 369.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ज्ञात हो कि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 365.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। […]