भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बाढ़ पीडि़तों के नुकसान की भरपाई होगी, 50 किलो अनाज भी मिलेगा

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा… चिंता न करें किसान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बाढ़ प्रभावितों को सरकार की ओर से बाढ़ से हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। नष्ट हुई फसलों की बीमा राशि एवं मुआवजा मिलेगा। टूटे हुए मकानों को दोबारा बनवाया जाएगा तथा अनाज, घरेलू सामान आदि के नुकसान की भी आरबीसी 6/4 के प्रावधानों अनुसार भरपाई की जाएगी। किसी भी बात की चिंता न करें, सरकार पूरी तरह आपके साथ है।
चौहान ने कहा कि जिन गांवों में बाढ़ से घर टूट गए हैं। दोबारा बनाने के लिए प्रति घर लगभग 1.5 लाख से 2 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। चौहान ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित को 50-50 किलो नि: शुल्क गेहूँ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 5-5 किलो खाद्यान्न नवम्बर माह तक नि: शुल्क मिलेगा। खाद्यान्न सुरक्षा योजना का 01 रूपये किलो की दर पर 5-5 किलो प्रति व्यक्ति उचित मूल्य राशन भी हर गरीब को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि हर गरीब की पात्रता पर्ची बन जाए तथा उसे राशन मिल जाए।

जल्द सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजें कलेक्टर
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजें। जिससे प्रभावितों को मुआवजा दिलाया जाए। जिन किसानों के खेतों को नुकसान हुआ है तथा गोशाला शेड टूट गए हैं उनके खेतों में सुधार के लिए तथा गोशाला शेड दोबारा बनवाने के लिए मनरेगा योजना से सहायता दी जाए।

Share:

Next Post

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पूरे किये 100 अंतरराष्ट्रीय गोल

Wed Sep 9 , 2020
स्टॉकहोम। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल पूरे कर लिए हैं। रोनाल्डो यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। रोनाल्डो से पहले ईरान के अली डेई ने 100 अंतरराष्ट्रीय गोल किये हैं। अली के नाम 109 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं। 35 वर्षीय रोनाल्डो […]