बड़ी खबर

Corona के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, महाराष्ट्र और पंजाब समेत इन 7 राज्यों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्‍ली । देश में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामलों (cases) में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,25,076 है। इसमें से आधे से अधिक 68,795 सक्रिय केस देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।

राज्य सक्रिय केस
पंजाब 13253
महाराष्ट्र 11889
कनार्टक 10351
केरल 9865
दिल्ली 8205
तमिलनाडु 8586
पश्चिम बंगाल 6646


लक्षद्वीप कोरोना मुक्त
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के दो केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सिर्फ 33 तो दादर नगर हवेली और दमन और दीव में सिर्फ 16 सक्रिय केस हैं। वहीं लक्षद्वीप देश का एकमात्र राज्य है जो कोरोना मुक्त है। यहां अबतक सिर्फ 112 मामले सामने आए हैं और अबतक 52 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे कम चार मौतें दादर नगर हवेली और दमन और दीव में हुई हैं।

देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 4.58%
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,299 नए मरीज मिले हैं। वहीं 49 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 4.58 फीसदी है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को सक्रिय मामलों में 3185 मरीज कम हुए हैं। देश में अबतक मिले कुल मामलों में से सिर्फ 0.28 फीसदी ही सक्रिय केस हैं।

साढ़े तीन लाख सैंपल की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक कुल 87,92,33,251 सैंपल की जांच हुई है। इसमें से 3,56,153 सैंपल की जांच बीते 24 घंटे में की गई है।

राज्य नए मरीज मौतें
दिल्ली 2439 08
कर्नाटक 2114 05
महाराष्ट्र 1840 07
तमिलनाडु 1252 00
केरल 1144 00
गुजरात 1082 04

Share:

Next Post

गूगल ने दिखाई हेकड़ी, कहा-उसकी नीति के खिलाफ आदेश को नहीं मानेगी कंपनी

Fri Aug 12 , 2022
नई दिल्ली। भारत (India) में काम कर रही अमेरिकी टेक कंपनी गूगल (American tech company Google) का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियों (social media companies) की शिकायतें सुनने के लिए सरकार के प्रस्तावित स्व-नियामक पैनल (Proposed Self-Regulatory Panel) का कोई आदेश उसकी नीति के खिलाफ हुआ तो इसे मानने में उसे आपत्ति होगी। यह […]