उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गणगौर लोकपर्व में हुआ लोकगीत, लोकनृत्य और फूलपाती का आयोजन

  • आसपास के शहरों के 200 कलाकारों ने लिया हिस्सा-गणगौर सज्जा प्रतियोगिता भी हुई

उज्जैन। गणगौर लोकपर्व पर संस्था आकार द्वारा लोक महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लोक कलाकारों एवं महिला मंडलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन चले इस महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, फूलपाती और गणगौर सज्जा स्पर्धा हुई। इसमें देवास, आगर शाजापुर सहित उज्जैन के 200 कलाकारों ने हिस्सा लिया। महोत्सव का शुभारंभ संस्कार भारती के श्रीपाद जोशी, डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा व उद्योगपति तरुण शाह ने किया। समापन अवसर पर साहित्यकार शिव चौरसिया ने लोकपर्वों की महत्ता पर प्रकाश डाला।


बड़वाह के संजय महाजन ने निमाड़ी गणगौर, पणिहारी, झालरिया एवं पं. हरिहरेश्वर पोद्दार के दल ने मालवीगण गौर राजस्थान की घूमर नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मालवी के वरिष्ठ गायक हीरासिंह बोरलिया को आकार वट अलंकरण से सम्मानित किया गया। उनकी पुत्री प्रीति देवले, अनूपसिंह बोरलिया ने फूलपाती गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। महोत्सव में माच कलाकार कृष्णा वर्मा, रंगकर्मी शीला व्यास, कवियत्री माया बधेका, नृत्य गुरु पूनम व्यास, अधीक्षक भू अभिलेख प्रीति चौहान, कवि दिनेश दिग्गज, व्यंगकार हरीश कुमार सिंह, माधव तिवारी, अर्चना तिवारी, एकता पोद्दार, डॉ. संगीता पलसानिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। संचालन सुदर्शन अयाचित, दुर्गेश सूर्यवंशी ने किया।

Share:

Next Post

देवी मंदिरों में दर्शन करने जाने वाले यात्रियों की संख्या ट्रेनों में बढ़ी

Sat Mar 25 , 2023
वेटिंग की संख्या भी हर दिन बढ़ रही, जनरल डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं उज्जैन। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश व देश के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन करने जाने वालों की संख्या उज्जैन से भी कम नहीं है और यही कारण है कि मैहर, वैष्णोदेवी और अन्य देवी स्थानों पर जाने […]